विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रीगण ध्यान दें! सियालदह-अजमेर सहित कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी के बीच रद, यात्रा से पहले चेक करें नई अपडेट

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:22 AM (GMT+05:30)

घने कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद या परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, जिनमें सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस भी शामिल है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी तक सप्ताह में तीन दिन रद्द।

  2. टाटा-अमृतसर और सांतरागाछी-आनंदविहार एक्सप्रेस भी रद्द रहेंगी।

  3. घने कोहरे के कारण यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा योजना बनानी होगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। दिसंबर से फरवरी तक जाड़े के मौसम के दौरान यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे ने पहले जहां टाटा-अमृतसर और सांतरागाछी-आनंदविहार एक्सप्रेस के रद होने की घोषणा की थी।

वहीं, अब सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस भी दिसंबर से फरवरी तक सप्ताह में तीन दिन रद रहेगी। क्रिसमस और न्यू ईयर समेत जाड़े की छुट्टियों में सैर-सपाटे की प्लानिंग कर रहे यात्रियों को विकल्प ढूंढ़ना होगा। रेलवे ने घने कोहरे के मद्देनजर ट्रेनों को रद करने की सूचना जारी कर दी है।

इन तिथियों में रद व गंतव्य तक नहीं जाएंगी ट्रेनें

  • 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को रद
  • 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को रद
  • 22857 सांतरागाछी-आनंदविहार साप्ताहिक एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक रद
  • 22858 आनंदविहार-सांतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक रद
  • 18103 टाटा-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद
  • 18104 अमृतसर-टाटा जालियांवाला बाग एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद
  • 12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक आगरा कैंट तक जाएगी
  • 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक आगरा कैंट से चलेगी

यह भी पढ़ें- रांची होकर जयपुर जाएगी संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस, 26 को टाटानगर से उद्घाटन

यह भी पढ़ें- कहीं फ्लाइट छूट न जाए! रांची एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा समय, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट की नई टाइमिंग जारी