विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं फ्लाइट छूट न जाए! रांची एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा समय, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट की नई टाइमिंग जारी

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:00 AM (IST)

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने शीतकालीन विमान समय-सारिणी जारी की है, जो 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 ...और पढ़ें

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल प्रभावी हुआ।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल प्रभावी हुआ।

HighLights

  1. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का शीतकालीन शेड्यूल प्रभावी हुआ।

  2. नवी मुंबई और भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें शुरू।

जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने शुक्रवार को शीतकालीन विमान समय-सारिणी (विंटर शेड्यूल) जारी कर दी है। नई समय-सारिणी 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।

इसके तहत दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई सहित विभिन्न शहरों के लिए संचालित विमानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही नवी मुंबई और भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें शामिल की गई हैं। हैदराबाद के लिए भी एक अतिरिक्त विमान सेवा शुरू होगी।

नई समय-सारिणी में कई विमानों के समय में दो से सात घंटे तक का अंतर है। नवी मुंबई की उड़ान केवल 25 अक्टूबर को, भुवनेश्वर की उड़ान 28 अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार और हैदराबाद की अतिरिक्त उड़ान 21 नवंबर से निर्धारित है।

25 अक्टूबर को नवी मुंबई के लिए विशेष उड़ान

नई समय-सारिणी में नवी मुंबई के लिए इंडिगो की विशेष उड़ान शामिल की गई है। विमान संख्या 6ई 2653 सुबह 10 बजे नवी मुंबई से रांची पहुंचेगा। इसके बाद विमान संख्या 6ई 2654 सुबह 10:35 बजे नवी मुंबई के लिए रवाना होगा। यह उड़ान फिलहाल केवल 25 अक्टूबर के लिए निर्धारित की गई है। इस उड़ान से यात्रियों को नवी मुंबई के लिए सीधी हवाई यात्रा का विकल्प मिलेगा।

28 अक्टूबर से भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा

भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए भी नई उड़ान निर्धारित की गई है। इंडिगो का विमान संख्या 6ई 7725 प्रत्येक बुधवार दोपहर 2:35 बजे भुवनेश्वर से रांची पहुंचेगा। इसके बाद विमान संख्या 6ई 7726 दोपहर 3:20 बजे भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान करेगा। यह सेवा 28 अक्टूबर से 27 मार्च 2027 तक प्रत्येक बुधवार के लिए निर्धारित है।

पुरानी समय-सारिणी में भुवनेश्वर की उड़ान शाम 6:20 बजे रांची आती और शाम 6:50 बजे रवाना होती थी। नई समय-सारिणी में इस मार्ग पर दोपहर की उड़ान का विकल्प मिलेगा।

21 नवंबर से हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ान

हैदराबाद के लिए इंडिगो की अतिरिक्त विमान सेवा 21 नवंबर से शुरू होगी। विमान संख्या 6ई 6952 दोपहर 1:45 बजे हैदराबाद से रांची पहुंचेगा। इसके बाद विमान संख्या 6ई 6949 दोपहर 2:15 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगा। यह विमान 26 मार्च 2027 तक प्रतिदिन संचालित करने के लिए निर्धारित है। इससे हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को दोपहर में एक और विमान का विकल्प मिलेगा।

मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु की उड़ानों के समय में बड़ा बदलाव 

शीतकालीन समय-सारिणी में मुंबई की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 1238 का समय सुबह 8:50 बजे से बदलकर शाम 4:05 बजे किया गया है। हालांकि, एक दिसंबर से 31 जनवरी तक यह विमान सुबह 9:35 बजे प्रस्थान करेगा।

चेन्नई जाने वाला इंडिगो का विमान संख्या 6ई 209 अब शाम 5:10 बजे रवाना होगा। पहले इसका समय शाम 7:40 बजे था। वहीं, बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान संख्या आईएक्स 1530 अब रात 9:05 बजे प्रस्थान करेगा। पहले यह दोपहर 12:15 बजे रवाना होता था। पुणे जाने वाला विमान अब रात 8:55 बजे प्रस्थान करेगा। पहले इसका समय रात 8:50 बजे था।

दिसंबर और फरवरी में भी बदलेंगे कुछ विमानों के समय

नई समय-सारिणी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई विमान संख्या आईएक्स 1237/1238 एक दिसंबर से 31 जनवरी तक सुबह 9 बजे रांची पहुंचेगा और सुबह 9:35 बजे प्रस्थान करेगा। वहीं, बेंगलुरु की उड़ान संख्या आईएक्स 2053/2176 एक फरवरी से दोपहर 3:50 बजे रांची आएगी और शाम 4:30 बजे रवाना होगी।

दिल्ली की इंडिगो उड़ान संख्या 6ई 2039/2038 फिलहाल 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। विमान सुबह 7:15 बजे रांची पहुंचेगा और सुबह 7:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा।

टिकट पर दर्ज समय की जांच करने की सलाह

नई समय-सारिणी लागू होने के बाद यात्रियों को विमान पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचने के समय में भी बदलाव करना होगा। खासकर मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे जाने वाले यात्रियों को विमान संख्या और प्रस्थान समय की जांच करनी चाहिए। पहले से टिकट बुक करा चुके यात्री संबंधित विमानन कंपनी से संशोधित समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे विमान छूटने जैसी परेशानी से बचा जा सकेगा।

नई शीतकालीन समय-सारिणी : रांची में विमानों का आगमन और प्रस्थान

 

विमान संख्या

मार्ग

आगमन

प्रस्थान

6ई 2039/2038

दिल्ली

सुबह 7:15

सुबह 7:50

6ई 6484/191

पुणे–रांची–हैदराबाद

सुबह 7:30

सुबह 8:00

6ई 7461/7462

कोलकाता

सुबह 8:15

सुबह 8:35

आईएक्स 1046/1047

दिल्ली

सुबह 9:20

सुबह 9:55

आईएक्स 1239/1244

बेंगलुरु

सुबह 9:30

सुबह 10:05

6ई 2653/2654

नवी मुंबई

सुबह 10:00

सुबह 10:35

6ई 7463/7464

कोलकाता

सुबह 11:45

दोपहर 12:05

6ई 421/398

हैदराबाद

सुबह 11:30

दोपहर 12:15

आईएक्स 2464/2465

बेंगलुरु

दोपहर 12:00

दोपहर 12:30

6ई 2259/2219

दिल्ली

दोपहर 1:00

दोपहर 1:35

6ई 6493/925

अहमदाबाद–रांची–पटना

दोपहर 1:20

दोपहर 1:50

6ई 6087/6088

मुंबई

दोपहर 1:30

दोपहर 2:00

6ई 6952/6949

हैदराबाद

दोपहर 1:45

दोपहर 2:15

आईएक्स 2764/1097

दिल्ली

दोपहर 2:30

दोपहर 3:05

6ई 7725/7726

भुवनेश्वर

दोपहर 2:35

दोपहर 3:20

आईएक्स 1237/1238

मुंबई

दोपहर 3:30

शाम 4:05

आईएक्स 1068/1069

दिल्ली

शाम 4:25

शाम 4:55

6ई 6113/209

चेन्नई

शाम 4:35

शाम 5:10

6ई 2614/2286

दिल्ली

शाम 4:50

शाम 5:20

6ई 6902/6654

पटना–रांची–अहमदाबाद

शाम 5:15

शाम 5:45

6ई 7465/7466

कोलकाता

शाम 6:55

शाम 7:15

6ई 5023/6274

दिल्ली

शाम 7:55

रात 8:35

6ई 186/761

हैदराबाद–रांची–पुणे

रात 8:25

रात 8:55

आईएक्स 1016/1530

बेंगलुरु

रात 8:35

रात 9:05

6ई 221/6799

बेंगलुरु

रात 8:10

रात 9:20

6ई 7467/7468

कोलकाता

रात 9:10

रात 9:30

यह भी पढ़ें- आगरा से बेंगलुरु की फ्लाइट महीने में दो दिन रहेगी बंद, एयरफोर्स स्टेशन पर होगा रखरखाव

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ हवाई सेवा का समय बदला, 27 अक्टूबर से शुक्रवार-रविवार को नहीं उड़ेंगी फ्लाइट