विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची होकर जयपुर जाएगी संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस, 26 को टाटानगर से उद्घाटन

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:00 AM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे संतरागाछी से खातीपुरा (जयपुर) के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू कर रहा है, जिसका उद्घाटन 26 अक्टूबर को टाटानगर से होगा।

रांची होकर जयपुर जाएगी संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस, 26 को टाटानगर से उद्घाटन

रांची होकर जयपुर जाएगी संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस, 26 को टाटानगर से उद्घाटन

HighLights

  1. संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का उद्घाटन 26 अक्टूबर को टाटानगर से होगा।

  2. यह ट्रेन रांची, लोहरदगा, डालटनगंज होते हुए जयपुर तक जाएगी।

  3. झारखंड के यात्रियों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश से जोड़ेगी।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से संतरागाछी से खातीपुरा (जयपुर) के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इस ट्रेन का उद्घाटन 26 अक्टूबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर-खातीपुरा विशेष ट्रेन के रूप में संचालित होगी।

यह ट्रेन रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, डालटनगंज और गढ़वा रोड होकर जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी। नई रेल सेवा से रांची सहित विभिन्न जिलों के यात्रियों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों तक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उद्घाटन विशेष ट्रेन सोमवार 26 अक्टूबर को दोपहर दो बजे टाटानगर से रवाना होगी। चांडिल, पुरुलिया और मुरी होते हुए शाम 6:20 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट ठहराव के बाद शाम 6:30 बजे खातीपुरा के लिए रवाना होगी।

ट्रेन रात 7:55 बजे लोहरदगा और रात 9:28 बजे टोरी पहुंचेगी। गढ़वा रोड से आगे के सभी समय 27 अक्टूबर के हैं। यह समय-सारिणी केवल उद्घाटन विशेष ट्रेन की है। नियमित ट्रेन के परिचालन का कार्यक्रम रेलवे बाद में जारी करेगा।

27 अक्टूबर की शाम आठ बजे खातीपुरा पहुंचेगी ट्रेन:

उद्घाटन विशेष ट्रेन 26 अक्टूबर की रात 10:35 बजे बरवाडीह और रात 11:13 बजे डालटनगंज पहुंचेगी।

इसके बाद 27 अक्टूबर की रात 12:10 बजे गढ़वा रोड, सुबह 4:48 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सुबह 7:25 बजे प्रयागराज और सुबह 10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

आगरा, बांदीकुई और दौसा होते हुए मंगलवार शाम आठ बजे खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी।

16 आधुनिक एलएचबी कोच होंगे:

नई ट्रेन में कुल 16 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इसका संचालन विद्युत इंजन से किया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने नियमित ट्रेन सेवा के लिए 18061/18062 संतरागाछी-खातीपुरा-संतरागाछी एक्सप्रेस की घोषणा की है।

हालांकि, नियमित परिचालन की तिथि, दिन और समय-सारिणी की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी।

उद्घाटन विशेष ट्रेन का प्रमुख स्टेशनों पर समय

स्टेशन आगमन प्रस्थान
टाटानगर — दोपहर 2:00 बजे
चांडिल 3:15 बजे 3:17 बजे
पुरुलिया 4:08 बजे 4:10 बजे
मुरी 5:03 बजे 5:05 बजे
रांची 6:20 बजे 6:30 बजे
लोहरदगा 7:55 बजे 8:00 बजे
टोरी 9:28 बजे 9:30 बजे
लातेहार 9:58 बजे 10:00 बजे
बरवाडीह 10:35 बजे 10:37 बजे
डालटनगंज 11:13 बजे 11:15 बजे
गढ़वा रोड रात 12:10 बजे 12:15 बजे
प्रयागराज सुबह 7:25 बजे 7:30 बजे
कानपुर सेंट्रल सुबह 10:00 बजे 10:05 बजे
आगरा कैंट क्षेत्र (ईदगाह) दोपहर 2:20 बजे 2:25 बजे
दौसा शाम 6:03 बजे 6:05 बजे
खातीपुरा रात 8:00 बजे —

यह भी पढ़ें- अब टाटानगर से सीधे खाटू श्याम धाम पहुंचेगी ट्रेन: सांतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस को मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें- झारसुगुड़ा में यार्ड रिमॉडलिंग का असर: दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस के आठ फेरे रद