धनबाद सदर अस्पताल में आंख के मरीजों के साथ खेल! इलाज के लिए भेज देते निजी अस्पताल
Eye Patient Referral Scamः सदर अस्पताल, धनबाद के नेत्र सहायक राम प्रवेश मंडल पर मरीजों को निजी अस्पताल भेजने का ...और पढ़ें

मोतियाबिंद की जांच। (फाइल फोटो)
HighLights
नेत्र सहायक पर निजी अस्पताल भेजने का आरोप।
अंधापन नियंत्रण विभाग ने जांच के आदेश दिए।
सदर अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा।
जागरण संवाददता, धनबाद। Dhanbad Eye Patient Referral Scam सदर अस्पताल धनबाद के नेत्र रोग विभाग के नेत्र सहायक राम प्रवेश मंडल बुरे फंस गए हैं। उन पर अस्पताल में आने वाले नेत्र के मरीजों को निजी अस्पताल भेजने का आरोप लगा है। अंधापन नियंत्रण विभाग, रांची ने धनबाद सिविल सर्जन को एक सप्ताह में मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को आदेश दिया है।
आदेश आने के बाद सदर अस्पताल में हड़कंप मच गया है। वासेपुर के रहने वाले एक मरीज ने पिछले दिनों स्वास्थ्य सचिव, अंधापन नियंत्रण विभाग, स्वास्थ्य मंत्री, उपायुक्त समेत अन्य जगहों पर शिकायत की है।
सदर में हर दिन आते हैं काफी संख्या में मरीज
सदर अस्पताल में हर दिन काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं। इसमें नेत्र रोगियों की संख्या भी काफी है। इसमें मोतियाबिंद, भेंगापन, एलर्जी आदि के अधिकांश मरीज आ रहे हैं। अस्पताल आने के बाद मरीज को निजी अस्पताल भेज रहे हैं।
जबकि सदर अस्पताल में ही फेको विधि से मोतियाबिंद का आपरेशन हो रहा है। ऐसे में अस्पताल में सेवा के बावजूद कमीशन के खेल के लिए बाहर भेजा जा रहा है।
क्या है मामला
मरीज ने आरोप लगाया है कि नेत्र सहायक राम प्रवेश मंडल के पास मरीज के आने के बाद वह निजी अस्पताल जाने की सलाह देते हैं। इसके लिए वह एक निजी अस्पताल की पर्ची भी मरीजों को थमा दे रहा है।
यह भी पढ़ें- Dhanbad Love Story: घर से भागीं 2 लेस्बियन..., एक दो बच्चे की मां तो दूसरी 25 साल की युवती
इस पर्ची में नवदृष्टि नेत्रालय, भिस्तीपाड़ा, हीरापुर लिखा है। इसमें चिकित्सक का नाम डा. भद्रा प्रिया लिखा हुआ है। शिकायत के साथ मरीज ने पर्ची को भी संलग्न किया है।
यह भी पढ़ें- मिल गइल बाड़े भतार रंगीला... वंदे भारत के बाद अब बरकाकाना स्टेशन पर भोजपुरी रील
इस मामले में शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी। संबंधित कर्मी से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट मुख्यालय रांची को भेजी जाएगी।
डा, संजीव कुमार, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल
