विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिल गइल बाड़े भतार रंगीला... वंदे भारत के बाद अब बरकाकाना स्टेशन पर भोजपुरी रील

Published: Tue, 08 Sep 2026 05:25 PM (IST)

Vande Bharat Express में रील के बाद अब धनबाद रेल मंडल के बरकाकाना स्टेशन पर भोजपुरी गाने पर युवती के डांस का वीडियो वायरल हुआ है।

HighLights

  1. बरकाकाना स्टेशन पर भोजपुरी गाने पर युवती का डांस वायरल।

  2. रेलवे प्लेटफार्म पर दो रील शूट, 29 और 21 सेकंड की।

  3. एक्स यूजर की शिकायत पर आरपीएफ ने कार्रवाई शुरू की।

जागरण संवाददाता, धनबाद। मिल गइल बाड़े भतार रंगीला...। रेलवे प्लेटफार्म पर भोजपुरी गाने पर जोरदार ठुमके लगाती युवती खूब वायरल हो रही है। हावड़ा से गया जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के चालक केबिन में रेलकर्मी की पत्नी के भोजपुरी गाने पर रोमांटिक रील के लगभग एक महीने बाद यह दूसरी रील है। मामला धनबाद रेल मंडल के बरकाकाना स्टेशन से जुड़ा बताया जा रहा है।

एक 29 सेकंड तो दूसरी 21 सेकंड की रील

रेलवे प्लेटफार्म पर दो रील शूट की गई है। एक 29 सेकंड तो दूसरी 21 सेकंड की है। 29 सेकंड की रील चुटीले अंदाज की है। प्लेटफार्म का वीडियो दिखा कर कहा जा रहा है ऊपर से नीचे आपको ताड़ेगा, मुंह-कान का आपका फाड़ेगा, बिना टिकट प्लेटफार्म पर आपको दौड़ा-दौड़ा के मारेगा...। 21 सेकंड की रील में युवती भोजपुरी डांस करते दिख रही है।

शिकायत के बाद हरकत में आरपीएफ

एक्स यूजर प्रिंस कुमार वर्मा ने दोनों रील वीडियो शेयर कर शिकायत की है। लिखा है झारखंड के बरकाकाना जंक्शन में इस तरह रील्स बनाया जा रहा है। आरपीएफ कहां सोये है। इस पर कार्रवाई की जाए, रेलवे का नाम खराब हो रहा है।

रेलवे सेवा में की गई शिकायत आरपीएफ पूर्व मध्य रेल को अग्रसारित किया गया। फिर मामला धनबाद आरपीएफ तक पहुंचा। धनबाद आरपीएफ ने बरकाकाना आरपीएफ को सूचित कर दिया है।

वंदे भारत मामले में कार्रवाई शून्य, रील्स बनाने वालों का बढ़ा मनोबल

चार अगस्त को हावड़ा से गया जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में डीआरएम कार्यालय के आपरेटिंग सेल में कार्यरत ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पत्नी का चालक केबिन में भोजपुरी गाने पर डांस की रील वायरल हुई थी।

यह भी पढ़ें- वंदे भारत के इंजन में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पत्नी के डांस की वायरल रील पहुंची रेलवे बोर्ड, कार्रवाई की लटकी तलवार

धनबाद -गया रेल मार्ग पर सुपरफास्ट ट्रेन के चालक केबिन में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की मौजूदगी में पत्नी के डांस ने सैंकड़ों यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये थे। मामला सुर्खियों में आने के बाद भी अधिकारियों के चहेते ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे रेल परिसर में रील बनाने वालों का मनोबल बढ़ गया है।