Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में बिना लाइसेंस खाद-कीटनाशक बेचने पर रोक, उल्लघंन पर होगी कार्रवाई

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 03:25 PM (IST)

    धनबाद में बिना लाइसेंस बीज, खाद और कीटनाशक बेचने वालों पर कृषि विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। किसानों को नकली उत्पादों से बचाने के लिए विभाग ने छापेमा ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. धनबाद में बिना लाइसेंस बीज, खाद बिक्री पर कार्रवाई।

    2. खरीफ मौसम में नकली उत्पादों की बिक्री रोकने को छापेमारी।

    3. किसानों से वैध दुकानदारों से ही सामग्री खरीदने की अपील।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले में बिना लाइसेंस के बीज, उर्वरक और कीटनाशकों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। खरीफ मौसम के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए जिला कृषि विभाग लगातार छापा मार रही है।

    गत दिनों बलियापुर में भी छापा मारा गया था। जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्र ने आम सूचना जारी कर कहा है कि बिना वैध अनुज्ञप्ति के बीज, खाद और कीटनाशकों की खरीद-बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में धान के बीज, खाद और कीटनाशकों की मांग बढ़ने के साथ कई व्यापारी और सामान्य राशन दुकानदार बिना लाइसेंस इनका व्यापार शुरू कर देते हैं।

    इससे नकली खाद, अमानक बीज, प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री और जमाखोरी की आशंका बढ़ जाती है, जिसका सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है। जिला कृषि कार्यालय ने सभी व्यवसायियों और विक्रेताओं को कारोबार शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से वैध अनुज्ञप्ति लेने का निर्देश दिया है।

    साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कृषि सामग्री खरीदें, पक्का बिल अवश्य लें और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

    यह भी पढ़ें- गुमला में डीएसपी रोड का होगा कायाकल्प, ₹1.25 करोड़ से बदलेगी तस्वीर; जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग में ₹8 करोड़ की लागत से बना ITI कॉलेज बदहाली का शिकार, उद्घाटन के 11 साल बाद भी नहीं शुरू हुई पढ़ाई

    खबरें और भी