Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुमला में डीएसपी रोड का होगा कायाकल्प, ₹1.25 करोड़ से बदलेगी तस्वीर; जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 02:52 PM (IST)

    गुमला के डीएसपी रोड पर 1.25 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और नाला निर्माण होगा, जिससे वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. डीएसपी रोड पर 1.25 करोड़ की लागत से निर्माण।

    2. जलजमाव की गंभीर समस्या से मिलेगी स्थायी राहत।

    3. जुलाई माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना।

    संतोष कुमार, गुमला। गुमला शहर के प्रमुख रिहायशी इलाकों में शामिल डीएसपी रोड का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। वर्षों से बारिश के मौसम में जलजमाव की गंभीर समस्या झेल रहे इस क्षेत्र के लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।

    जिला प्रशासन ने सड़क और नाला निर्माण के लिए लगभग 1.25 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। नगर विकास विभाग के चीफ अभियंता से स्वीकृति मिलने के बाद जुलाई माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

    डीएसपी रोड पर प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान दो से ढाई फीट तक पानी जमा हो जाता है। स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि कई घरों में भी बारिश का पानी प्रवेश कर जाता है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    सड़क पर जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी सड़क के किनारे शहर का प्रमुख शिक्षण संस्थान सरस्वती विद्या मंदिर स्थित है।

    बारिश के दिनों में विद्यालय की छुट्टी के समय बच्चों और अभिभावकों को जलजमाव के कारण दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ छात्रों और अभिभावकों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।

    जिला प्रशासन के अनुसार परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक से सड़क के साथ सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी। नगर विकास विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में निर्माण कार्य कराया जाएगा, ताकि वर्षों पुरानी जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए सड़क को उखाड़कर बड़े स्तर पर ह्यूम पाइप बिछाए गए थे। उस समय उम्मीद जताई गई थी कि समस्या समाप्त हो जाएगी, लेकिन पर्याप्त तकनीकी समाधान नहीं होने के कारण बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनी रही।

    खबरें और भी

    अब नई परियोजना से लोगों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग में ₹8 करोड़ की लागत से बना ITI कॉलेज बदहाली का शिकार, उद्घाटन के 11 साल बाद भी नहीं शुरू हुई पढ़ाई

    यह भी पढ़ें- गोड्डा बना नशा का अड्डा, अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों का नेटवर्क सक्रिय; पुलिस के लिए चुनौती बना कारोबार