स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया का देश को तोहफा, वेल्स को रौंदकर हॉकी वर्ल्ड कप में किया विजयी आगाज
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने जीत के साथ हॉकी विश्व कप 2026 का आगाज किया।

भारत ने जीता मैच

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर फैंस को शानदार तोहफा दिया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने जीत के साथ हॉकी विश्व कप 2026 का आगाज किया। वैगनर हॉकी स्टेडियम, अम्स्टेलवीन (नीदरलैंड) में खेले गए अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया।
भारत की ओर से संजय राणा और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (2) ने गोल किए। वहीं वेल्स के लिए इकलौता गोल सैम वेल्श ने किया। भारत अपने अगले मैच में इंग्लैंड का सामना करेगा। यह मुकाबला 17 अगस्त को शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा।
A WINNING START FOR US TO THE WORLD CUP! 💥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 15, 2026
The Indian Men’s Team open their FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 campaign with a 3–1 win over Wales! 🇮🇳🙌
Harmanpreet Singh (2 goals) and Sanjay’s (1 goal) penalty-corner goals scripted India's victorious start in… pic.twitter.com/qgqlEJuRgF
पहले क्वार्टर में किए 2 गोल
भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही दबदबा बनाया और 2 गोल किए। यह दोनों ही गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए। संजय राणा ने पहला गोल कर भारत का खाता खोला। अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे 25 साल के संजय ने पेनल्टी कॉर्नर का पूरा फायदा उठाया और 8वें मिनट में गोल किया। इसके बाद 11वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल किया और भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।
भरतीय कप्तान ने गोलकीपर टोबी रेनॉल्ड्स-कॉटरेल को छकाते हुए एक शानदार ड्रैग फ्लिक किया। 14वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। मौके तो बने पर दोनों टीम गोल दागने में नाकाम रहीं। हाफ टाइम तक भारत के पास 2-0 की बढ़त थी।
India beat Wales 3-1 in their opening Pool D game of the FIH World Cup 2026 in Amstelveen
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 15, 2026
Swipe through the match-day moments from India’s winning start. 📸🔥#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2026 #INDvsWAL pic.twitter.com/AwBdOHHogL
विश्व कप में 8वां गोल
तीसरे क्वार्टर में भारत को 42वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। टीम इंडिया ने इसका पूरा लाभ उठाया और स्कोर में इजाफा किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोलकीपर के बाईं ओर ड्रैग-फ्लिक कर गोल दागा। मुकाबले में सरपंच साहब का दूसरा और विश्व कप मं 8वां गोल था। हरमनप्रीत अपना दूसरा विश्व कप खेल रहे हैं।
पिछले वर्ल्ड कप में उन्होंने 6 गोल किए थे। वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले भारतीय हैं। आखिरी क्वार्टर में वेल्श ने गोल कर वेल्स टीम का खाता खोला। उन्होंने 55वें मिनट में यह गोल किया। अंपायर ने वीडियो चेक करने के बाद यह गोल दिया।

