विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India vs Wales Hockey World Cup 2026 Highlights: वर्ल्ड कप के पहले मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत, वेल्‍स को 3-1 से हराया

Updated: Sat, 15 Aug 2026 06:43 PM (IST)

India vs Wales Hockey Highlights: हॉकी विश्‍व कप की आज से शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम अपने पहले मैच में वेल्‍स को 3-1 से हराया।

भारतीय हॉकी टीम।

भारतीय हॉकी टीम।

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। India vs Wales Hockey Highlights: बैक टू बैक ओलिंपिक मेडल अपने नाम कर चुकी भारतीय मेंस हॉकी टीम ने शनिवार को वेल्स (India vs Wales) के खिलाफ अपने विश्‍व कप (Hockey World Cup 2026) अभियान की शुरुआत की। भारत ने अपने पहले मैच में वेल्‍स को 3-1 से हराया। भारत को 5 पेनल्‍टी कॉर्नर मिले और टीम ने 2 गोल किए। भारत की ओर से कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 और संजय ने 1 गोल किया।