हॉकी विश्व कप में इंग्लैंड के विरुद्ध भारत की कड़ी परीक्षा, 32 साल के सूखे को खत्म करने का टारगेट
वेल्स के विरुद्ध पहले मैच में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के सामने एफआइएच पुरूष हॉकी विश्व कप में सोमवार को इंग्लैंड होगी।
-1786883866698_m.webp)
भारतीय टीम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, एम्सटेलवीन। निचली रैकिंग वाली वेल्स के विरुद्ध पहले मैच में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के सामने एफआइएच पुरूष हॉकी विश्व कप में सोमवार को विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड के रूप में पूल चरण की सबसे कठिन चुनौती होगी जिसे विश्व कप में आखिरी बार उसने 32 साल पहले हराया था।
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शनिवार को पहले मैच में विश्व रैंकिंग में अपने से छह पायदान नीचे 15वें स्थान पर काबिज वेल्स को 3 -1 से मात दी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कार्नर पर दो गोल किए, जबकि संजय ने भी पहला गोल पेनाल्टी कार्नर पर दागा।
A WINNING START FOR US TO THE WORLD CUP! 💥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 15, 2026
The Indian Men’s Team open their FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 campaign with a 3–1 win over Wales! 🇮🇳🙌
Harmanpreet Singh (2 goals) and Sanjay’s (1 goal) penalty-corner goals scripted India's victorious start in… pic.twitter.com/qgqlEJuRgF
दूसरी ओर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पूल डी के एक अन्य मैच में 4-1 से मात दी। विश्व कप के बदले प्रारूप में हर मैच का परिणाम काफी मायने रखेगा और भारत से इससे अधिक अंतर से जीत की उम्मीद थी। पहले हर पूल की शीर्ष दो दो टीमें क्वार्टर फाइनल खेलती थी लेकिन इस बार हर पूल से शीर्ष दो टीमें दूसरे दौर का पूल चरण खेलेंगी जिसमें आठ टीमें होंगी।
इस चरण में दो पूल ई और एफ होंगे जिसमें चार चार टीमें रहेंगी लेकिन वे तीन नहीं बल्कि दो दो मैच खेलेंगी। यानी अगर भारत और इंग्लैंड दोनों अगले दौर में जाते हैं तो उनका एक दूसरे से सामना नहीं होगा और पहले पूल चरण के अंक ही आगे जाएंगे और भारत की सेमीफाइनल संभावनाओं के लिए यह मैच अहम है। पूल ई और एफ की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।
