Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मोहतरमा युवाओं को गटर का कीड़ा बता रही हैं...', कंगना के Gen Z वाले बयान पर भड़के विक्रमादित्य सिंह

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:16 PM (IST)

    राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत के जेन जी पर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कंगना के युवाओं को 'गटर के कीड़े' कहने की आलोचना की और ...और पढ़ें

    विक्रमादित्य सिंह का कंगना रनौत पर पलटवार, जेन जी पर बयान को लेकर घेरा।

    विक्रमादित्य सिंह का कंगना रनौत पर पलटवार, जेन जी पर बयान को लेकर घेरा।

    HighLights

    1. विक्रमादित्य सिंह ने कंगना के जेन जी बयान पर पलटवार किया

    2. कंगना ने जेन जी को 'गटर के कीड़े' और 'कलंक' बताया था

    3. मोहन भागवत ने जेन जी को भारत का भविष्य कहा था

    राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भाजपा की लोकसभा सदस्य कंगना रनौत के जेन जी को लेकर दिए बयान पर पलवटवार किया है। विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत कहते हैं कि जेन जी के साथ जुड़िए, क्योंकि वही भारत का भविष्य हैं।

    वहीं, दूसरी ओर मोहतरमा (कंगना रनौत) उन्हें 'गटर के कीड़े' और 'देश पर कलंक' बता रही हैं। अब फैसला देश की जनता को करना है कि युवाओं को सम्मान और विश्वास देना सही है या उनका अपमान करना।

    विक्रमादित्य ने कहा कि उनके लिए इसका उत्तर स्पष्ट है। युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें जोड़ने की आवश्यकता है, तोड़ने की नहीं। विक्रमादित्य सिंह ने अपनी पोस्ट के साथ कंगना रनौत के कथित बयान और मोहन भागवत के जेन जी को लेकर कथित विचारों वाला एक पोस्टर भी फेसबुक पर डाला है।

    कंगना रनौत ने हाल ही में जेन जी को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। अब विक्रमादित्य सिंह ने कंगना के इस बयान की तुलना मोहन भागवत के जेन जी को लेकर कथित बयान से की है। उन्होंने सवाल उठाया कि युवाओं को सम्मान और विश्वास देना सही है या उनका अपमान करना।

    यह भी पढ़ें- 'हमारी बेटियां इतनी आसानी से बहकावे में आ जाती हैं, ऐसा क्यों?', कंगना रनौत ने की ट्रोल करने वालों की आलोचना

    यह भी पढ़ें- 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर कंगना रनौत के खिलाफ आगरा कोर्ट में परिवाद दर्ज, 5 अगस्त को होगी सुनवाई

    खबरें और भी