'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर कंगना रनौत के खिलाफ आगरा कोर्ट में परिवाद दर्ज, 5 अगस्त को होगी सुनवाई
भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ छात्रों को 'गटर जेनरेशन' कहने पर आगरा की स्पेशल कोर्ट MP MLA में अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने परिवाद दायर किया है। ...और पढ़ें

भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत
HighLights
कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर।
छात्रों को 'गटर जेनरेशन' कहने पर आपत्ति।
आगरा कोर्ट 5 अगस्त को करेगी सुनवाई।
जागरण संवाददाता, आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बार-बार पेपर लीक के मामलों में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गटर जेनरेशन कहने पर अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में परिवाद प्रस्तुत किया। विशेष न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की अदालत पांच अगस्त को सुनवाई करेगी।
अधिवक्ता ने अपने परिवाद में कहा, कंगना ने संविधान की मूल कर्तव्य से संबंधित धाराओं का उल्लंघन करते हुए राष्ट्र विरोधी एवं अपमानजनक वक्तव्य दिया है, जिससे संसद व देश की गरिमा को भारी ठेस पहुंची है।
27 जुलाई को कंगना ने इंटरनेट मीडिया पर आंदोलनकारी छात्रों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा, मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी एक जगह इतना बड़ा भद्दापन नहीं देखा। ऐसे वीडियो देखकर उबकाई आती है। वह जिस तरह की बातें कर रहे थे और जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।
मैंने कभी एक जगह इतनी गंदगी कभी नहीं देखी। इन लोगों की कौन परवरिश कर रहा है। इस बीच आंदोलनकारी छात्राओं को कंगना ने गटर जेनरेशन तक कह दिया। कंगना के इस बयान से हर देशवासी सहित परिवादी की भावनाएं आहत हुई हैं।
परिवादी ने न्यू आगरा थाने और पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद पांच अगस्त को सुनवाई के लिए तारीख तय की है।
यह भी पढ़ें- मिस सुप्रानेशनल वर्ल्ड 2026: दुनिया के 67 देशों की सुंदरियों के बीच आगरा की अवनी ने छोड़ी छाप, टॉप 20 में बनाई जगह