'हमारी बेटियां इतनी आसानी से बहकावे में आ जाती हैं, ऐसा क्यों?', कंगना रनौत ने की ट्रोल करने वालों की आलोचना
कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली किशोरी की माफी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को वामपंथियों और नारी ...और पढ़ें

कंगना रनौत ने की ट्रोल करने वालों की भी आलोचना(फोटो: एएनआई)
HighLights
कंगना ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली किशोरी पर प्रतिक्रिया दी।
अभिभावकों से बच्चों को वामपंथियों और नारीवादियों के बहकावे से बचाने का आग्रह।
अपनी फिल्मों के क्लिप से ट्रोल करने वाले यूजर्स की भी आलोचना की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाली एक किशोरी द्वारा माफी मांगे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने माता-पिता से बच्चों को नारीवादी और वामपंथियों से बचाने का आग्रह किया।
कंगना ने लिखा, "वह मुश्किल से 15 साल की है। कह रही है कि पूरी जिंदगी में कभी मोदी जी के खिलाफ कुछ पोस्ट नहीं किया, लेकिन उस दिन दोस्त उसे वहां ले गए और लोगों ने उसे गाली देने के लिए उकसाया।
आप अपने बच्चों को दुष्ट नारीवादी और शैतानी वामपंथियों से बचाओ। खुद ध्यान दो, एक भी स्कार्फ/बुर्का वाली बेटी ने भोंडा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन हमारी बेटियां आसानी से बहकावे में आ जाती हैं, ऐसा क्यों। हम एक समाज के रूप में कहीं न कहीं असफल हो रहे हैं।"
वहीं, प्रेट्र के अनुसार रनौत ने उनकी फिल्मों के क्लिप का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल करने वाले यूजर्स की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें युवाओं को गुमराह करती हैं। उन्होंने कहा वह फिल्मी किरदार है, जिसे करने के लिए पैसे मिलते हैं। युवाओं को गुमराह मत करो, ये एक ही बात नहीं है। आज तुम दूसरों के बच्चों को गुमराह करोगे, कल तुम्हारी बारी भी आ सकती है।
(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)