Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गंभीर वित्तीय दबाव का सामना कर रहा हिमाचल', सीएम सुक्खू बोले- न 1500 करोड़ मिले और न ही RDG किस्त

    By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:47 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के वित्तीय हितों पर विपक्ष से राजनीति से ऊपर उठकर सरकार का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कें ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. सीएम सुक्खू ने वित्तीय हितों पर विपक्ष से समर्थन मांगा।

    2. केंद्र से 1500 करोड़ रुपये और आरडीजी नहीं मिला।

    3. हिमाचल प्रदेश गंभीर वित्तीय दबाव का सामना कर रहा है।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के वित्तीय हितों के मुद्दे पर विपक्ष से राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश सरकार का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि हिमाचल की जनता के अधिकार और प्रदेश के हित से जुड़ा मामला है। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन यह राशि अभी तक प्रदेश को प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आरडीजी बंद किए जाने से हिमाचल को हर वर्ष लगभग आठ से 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। 

    गंभीर वित्तीय दबाव झेल रहा हिमाचल

    सुक्खू ने कहा कि प्रदेश पहले से ही गंभीर वित्तीय दबाव का सामना कर रहा है। ऐसे में हिमाचल को मिलने वाली केंद्रीय सहायता और प्रदेश के वित्तीय अधिकारों का मुद्दा अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

    हिमाचल का पक्ष रखे विपक्ष

    उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र के समक्ष हिमाचल के पक्ष को मजबूती से रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के हक की लड़ाई सामूहिक होनी चाहिए और सभी को एक मंच पर आकर अपने अधिकारों की मांग करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को सरकार से 15 अगस्त को उम्मीद, DA की लंबित किस्तें जारी करने की उठी मांग

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में कभी BPL सूची में नहीं रहे 90,000 गरीब परिवारों की अब बदलेगी तकदीर, सरकार ने बनाई खास योजना 



    खबरें और भी