हिमाचल बिजली बोर्ड का कर्मचारी करंट लगने से झुलसा, कांगड़ा के सकराला में अकेले गया था लाइन सुचारू करने
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सकराला गांव में बिजली बोर्ड के कर्मचारी राहुल विद्युत लाइन की मरम्मत करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। वह अ ...और पढ़ें

जिला कांगड़ा के सकराला में बिजली लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी झुलस गया। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कांगड़ा में बिजली कर्मचारी राहुल करंट लगने से झुलसे।
अकेले फाल्ट ठीक करते समय 10 फीट नीचे गिरे।
सुरक्षा उपकरणों और टीम वर्क की मांग उठी।
जागरण टीम, रक्कड़/डाडासीबा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बिजली बोर्ड कर्मचारी के साथ हादसा हो गया। गरली की समीपवर्ती पंचायत नाहन नगरोटा के गांव सकराला में विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान एक कर्मचारी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। घायल कर्मी का उपचार सिविल अस्पताल देहरा में जारी है।
करंट लगने से 10 फीट नीचे गिरा
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात सकराला गांव में अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। शिकायत मिलने पर एचएलएम राहुल अकेले ही फाल्ट ठीक करने मौके पर पहुंचे। कार्य के दौरान अचानक करंट लगने से वह करीब 10 फीट नीचे खेतों में गिर पड़े। हादसे में उनके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए।
किसी तरह साथियों को सूचित किया
संभलने के बाद राहुल ने किसी तरह अपने साथियों को सूचना दी। सहयोगियों द्वारा उन्हें तुरंत देहरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मी का हालचाल जाना। मंगलवार सुबह देहरा विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता बलेश शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल कर्मी के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
खबरें और भी
लोगों ने उठाए सवाल
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि भविष्य में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और टीम के साथ कार्य करने की व्यवस्था अनिवार्य की जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।