Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत: असम से खरीदकर लाई किशोरी की मौत, रात में गड्ढे में दफनाया शव; मानव तस्करी गिरोह की महिला गिरफ्तार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:45 PM (GMT+05:30)

    सोनीपत के मलिकपुर गांव में किशोरी का शव दफनाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के पति पर मानव तस्करी गिरोह चलाने का आरोप है, जिसने ...और पढ़ें

    पुलिस गिरफ्त में आरोपित महिला जयंती। जागरण

    पुलिस गिरफ्त में आरोपित महिला जयंती। जागरण

    HighLights

    1. किशोरी का शव दफनाने वाली महिला जयंती सोनीपत में गिरफ्तार।

    2. पति ओमप्रकाश पर मानव तस्करी गिरोह चलाने का आरोप है।

    3. असम से लाई गई किशोरी की बीमारी से मौत हुई।

    संवाद सहयोगी, राई (सोनीपत)। मलिकपुर गांव के पास गहरे गड्ढे में किशोरी का शव दफनाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया कि उसका पति गांव गोरड़ का ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश मानव तस्करी का गिरोह चलाता है।

    वह इस किशोरी को असम साइड से खरीदकर लाया था, इसे आसपास के क्षेत्र में बेचा जाना था, लेकिन लड़की की मौत मोतीझारा से हो गई। प्रकाश पर पहले भी मानव तस्करी का केस दर्ज है।

    आरोपित महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। किशोरी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

    18 जुलाई को मिला था शव

    पुलिस 18 जुलाई को गांव मलिकपुर में गड्ढे से एक किशोरी का शव मिलने की सूचना पर पहुंची थी। शव के कुछ हिस्सों को कुत्तों द्वारा बुरी तरह नौंचा गया था। किशोरी की पहचान नहीं हो पाई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बिसरा जांच के लिए भेजा था।

    मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला था कि शव को यहां दबाने वालों में गोरड गांव का ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश और उसकी पत्नी जयंती सहित दो लोग और भी शामिल थे।

    पुलिस ने ओमप्रकाश तथा अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए स्थान-स्थान पर दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले। रविवार को पुलिस महिला जयंती को गिरफ्तार किया है। फरार ओमप्रकाश मानव तस्कर है। मानव तस्करी व देह-व्यापार करवाने के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है।

    मुरथल के एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपित जयंती ने बार-बार गुमराह करने का प्रयास किया। उसने मरने वाली किशोरी को कभी अपने पति की पहली पत्नी से बेटी बताया तो कभी अपनी भतीजी। उसके बार-बार बयान बदलने से पुलिस का शक गहराता चला गया। जांच में उसके दोनों बयान झूठे साबित हुए। अंत में महिला ने पुलिस को बताया कि किशोरी को उसका पति असम की साइड से बेचने के लिए गांव में लाया था।

    खबरें और भी

    पुलिस मौत के कारणों की कर रही जांच

    मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि गिरफ्तार महिला जयंती ने बताया कि किशोरी की मोतीझारे के कारण तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआइ में दाखिल कराया गया था, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई।

    वे उसका अंतिम संस्कार करने वाले थे, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। रात शव को लेकर गांव मलिकपुर के पास पहुंचे और वहां पर शव को गड्ढे में दफनाकर फरार हो गए। किशोरी की मौत के कारणों कारणों की भी पुलिस गहनता के साथ जांच कर रही है।

    बुलडोजर चलाकर आरोपित का घर गिराए पुलिस

    उधर गोरड़ गांव लोगों का कहना है कि लड़की की मौत के बाद पुलिस कई बार उनके गांव में ओमप्रकाश व अन्य की तलाश में जा चुकी है। गांव वालों ने पुलिस के सामने खुलकर बताया है कि ओमप्रकाश और उसकी पत्नी जयंती अन्य राज्यों से लड़कियां खरीदकर लाते हैं और उनसे देह व्यापार करवाने के बाद ग्राहक मिलने पर आगे बेच देते हैंं।

    पुलिस द्वारा मामले में शीघ्र ही और भी सनसनीखेज खुलासे किए जाने की उम्मीद है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि नशा तस्करों की तरह आरोपित के घर पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को सबक मिल सके।

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में किसान की हत्या कर शव फेंका, पेट पर चाकू के कई निशान

    यह भी पढ़ें- चाईबासा के आयुगोड़ा जंगल में गर्भवती युवती का शव मिलने से सनसनी, एक साल पहले हुई थी शादी