Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत के लाल डोरा एरिया में जमीन-मकान वालों को राहत, अब मिलेगा मालिकाना हक का गर्वनमेंट सर्टिफिकेट!

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:16 AM (GMT+05:30)

    गोहाना नगर परिषद 13 अगस्त को लाल डोरा क्षेत्र में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत प्रमाण पत्र जारी करने पर चर्चा करेगी। इससे खरीद-फरोख्त आसा ...और पढ़ें

    लाल डोरा क्षेत्र में रह रहे लोगों को सम्पत्ति का मालिकाना हक का प्रमाण पत्र जारी करने पर विचार किया जा रहा है। एआई इमेज

    लाल डोरा क्षेत्र में रह रहे लोगों को सम्पत्ति का मालिकाना हक का प्रमाण पत्र जारी करने पर विचार किया जा रहा है। एआई इमेज

    HighLights

    1. लाल डोरा संपत्ति मालिकों को मिलेगा स्वामित्व प्रमाण पत्र।

    2. नगर परिषद की 13 अगस्त को होगी महत्वपूर्ण बैठक।

    3. सरकारी दस्तावेज से संपत्ति खरीद-बिक्री में आसानी।

    जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। लाल डोरा सीमा में जिन लोगों के पास दस्तावेज पूरे होंगे, नगर परिषद उनको प्रापर्टी के स्वामित्व योजना के तहत प्रमाण पत्र देगी। प्रमाण पत्र मिलने के लोगों के पास भू-संपत्ति से संबंधित सरकारी दस्तावेज उपलब्ध होगा।

    इसके आधार पर वे अपनी जमीन या मकान पर मालिकाना हक साबित कर सकेंगे। इससे भविष्य में संपत्ति की खरीद-फरोख्त और अन्य कार्यों में भी आसानी होगी। नगर परिषद की 13 अगस्त को सदन की बैठक होगी, जिसमें इसके संबंध में प्रस्ताव रखा जाएगा।

    प्रमाण पत्र जारी करने की स्वीकृति दी जाएगी

    लाल डोरा सीमा में प्राॅपर्टी धारकों के पास जमीन या मकान के मालिकाना हक से संबंधित पर्याप्त सरकारी दस्तावेज नहीं होने के कारण उन्हें अपनी संपत्ति की खरीद-फरोख्त में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अगर कोई व्यक्ति लाल डोरा सीमा में अपनी जमीन बेचता है तो सरकार को भी राजस्व प्राप्त नहीं हो पा रहा था।

    स्वामित्व योजना के तहत अब पात्र प्रापर्टी धारकों को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। प्रमाण पत्र मिलने के बाद उनके पास संपत्ति से संबंधित सरकारी दस्तावेज उपलब्ध होगा। नगर परिषद की आगामी बैठक में इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी और जिन लोगों के दस्तावेज पूरे मिलेंगे, उनको प्रमाण पत्र जारी करने की स्वीकृति दी जाएगी।

    खबरें और भी

    वित्त एवं अनुबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव

    नगर परिषद की वित्त एवं अनुबंध कमेटी के सदस्यों का भी नए सिरे से चुनाव किया जाएगा। पहले नगर पार्षद मुकेश देवगन और निपुण सहरावत कमेटी के सदस्य थे। दोनों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके चलते कमेटी के कामकाज में बाधा आ रही थी। अब नए सिरे से सदस्यों का चयन किया जाएगा। दरअसल, लाल डोरा सीमा में कुल 4,000 प्लाट, मकान या दुकान हैं जबकि अब तक मालिकाना हक को जरूरी दस्तावेज के साथ 250 लोग ही पेश कर पाए हैं 

    बैठक के एजेंडे में शामिल

    "सदन की बैठक 13 अगस्त को होगी। बैठक में लाल डोरा क्षेत्र में प्रापर्टी धारकों को स्वामित्व प्रमाण पत्र देने, वित्त एवं अनुबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दोनों विषयों को बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है।"

    -दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत: सिलिंडर ब्लास्ट में गिरी थी छत, विधायक देवेंद्र कादियान ने दिया नया घर बनाने का भरोसा

    यह भी पढ़ें- सोनीपत के गोहाना के 4 सरकारी कॉलेजों में 1043 सीटें खाली, 'पहले आओ-पहले पाओ' वाले फॉर्मूला से मिलेगा एडमिशन