Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत के गोहाना के 4 सरकारी कॉलेजों में 1043 सीटें खाली, 'पहले आओ-पहले पाओ' वाले फॉर्मूला से मिलेगा एडमिशन

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:44 AM (IST)

    गोहाना उपमंडल के राजकीय कॉलेजों में स्नातक की आधी से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। अब विद्यार्थी 14 अगस्त तक बिना लेट फीस के 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार ...और पढ़ें

    अब विद्यार्थी 14 अगस्त तक बिना लेट फीस के आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे। दाखिले पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे। एआई इमेज

    अब विद्यार्थी 14 अगस्त तक बिना लेट फीस के आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे। दाखिले पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे। एआई इमेज

    HighLights

    1. गोहाना के राजकीय कॉलेजों में आधी से अधिक सीटें खाली।

    2. उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला पोर्टल फिर से खोला।

    3. विद्यार्थी 14 अगस्त तक बिना लेट फीस के आवेदन करें।

    जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। उपमंडल के राजकीय काॅलेज में विद्यार्थियों के दाखिले का रुझान कम रहने से आधी से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। दो कटआफ जारी होने के बावजूद चारों राजकीय काॅलेज में स्नातक के विभिन्न कोर्साें में काफी सीटें नहीं भर पाई हैं।

    खाली सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर ऑनलाइन दाखिले का पोर्टल खोल दिया है। अब विद्यार्थी 14 अगस्त तक बिना लेट फीस के आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे। दाखिले पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे।

    काॅलेजों में काफी सीटें खाली रह गईं

    उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए सात मई को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद दो कटऑफ जारी की गईं। दोनों सूचियां जारी होने के बाद काॅलेजों में काफी सीटें खाली रह गईं।

    चार राजकीय काॅलेजों में 1043 सीटें खाली

    उपमंडल के चार राजकीय काॅलेज में स्नातक के कोर्सों की कुल 1640 सीटें स्वीकृत हैं, जबकि अब तक 597 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। इस तरह 1043 सीटें खाली हैं। राजकीय महिला काॅलेज गोहाना में 900 स्वीकृत सीटों में 394 दाखिले हुए हैं और 506 सीटें खाली हैं। राजकीय काॅलेज बड़ौता में 620 में से 146 दाखिले हुए हैं और 474 सीटें खाली हैं।

    खबरें और भी

    ऐसे हासिल करें पूरी जानकारी

    राजकीय काॅलेज बरोदा में 80 में से 11 दाखिले हुए हैं और 69 सीटें खाली हैं। राजकीय काॅलेज भैंसवाल कलां में 80 में से 34 दाखिले हुए हैं और 46 सीटें खाली हैं। अब ओपन काउंसिलिंग में दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए चारों राजकीय काॅलेज में सहायता केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थी यहां पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज और दाखिले से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

    राजकीय महिला काॅलेज गोहाना

    कोर्स

    सीटें

    दाखिले

    बीए 600 296
    बीकॉम 80 37
    बीएससी लाइफ साइंस 60 35
    बीएससी फिजिकल साइंस 120 11
    बीबीए 40 15

    राजकीय काॅलेज, बड़ौता

    कोर्स सीटें दाखिले
    बीए 320 99
    बीकॉम 80 17
    बीसीए 60 27
    बीएससी फिजिकल साइंस 160 3

    राजकीय काॅलेज, बरोदा

    कोर्स सीटें दाखिले
    बीए 80 11

    राजकीय काॅलेज, भैंसवाल कलां

    कोर्स सीटें दाखिले
    बीए 80 34

    "उच्चतर शिक्षा विभाग ने खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा पोर्टल खोला है। विद्यार्थी 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी पहले आएंगे उनको दाखिला मिलेगा।"

    -डाॅ. मनमोहन चहल, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला काॅलेज, गोहाना।

    यह भी पढ़ें- 15 अगस्त पर दिल्ली जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, सोनीपत में इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

    यह भी पढ़ें- सोनीपत: असम से खरीदकर लाई किशोरी की मौत, रात में गड्ढे में दफनाया शव; मानव तस्करी गिरोह की महिला गिरफ्तार