Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 अगस्त पर दिल्ली जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, सोनीपत में इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:24 PM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कारण 12 से 15 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सोनीपत पुलिस ने दिल्ल ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. दिल्ली में 12 से 15 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद।

    2. सोनीपत पुलिस ने आठ स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया।

    3. स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा हेतु वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला पुलिस ने भी ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। प्लान के मुताबिक 12 अगस्त रात आठ बजे से 13 अगस्त दोपहर एक बजे तक और 14 अगस्त रात आठ बजे से 15 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोका जाएगा।

    इन वाहनों को जिले के अलग-अलग स्थानों से वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं रोके जाने वाले वाहनों को खड़ा कराने के लिए कई जगह पर पार्किंग बनाई गई है।

    बड़ी थाना क्षेत्र में गन्नौर फ्लाईओवर के पास नाका लगाकर पानीपत की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को रोका जाएगा। इन्हें गन्नौर से खुबड़ झाल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मुरथल क्षेत्र में गोहाना बाईपास फ्लाईओवर के पास नाका रहेगा।

    यहां से भारी वाहनों को दिल्ली की बजाय एनएच-352 की ओर भेजा जाएगा। बहालगढ़ चौक पर उत्तर प्रदेश की तरफ से आकर दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को सोनीपत की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं एनएच-334बी पर राई क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों को सीधे 334बी या बहालगढ़ की तरफ भेजने की व्यवस्था रहेगी।

    केजीपी-केएमपी के एंट्री प्वाइंट पर भी नाके

    केजीपी और केएमपी के आरंभिक बिंदुओं पर भी पुलिस नाके लगाए जाएंगे। यहां से आगे किसी भी भारी वाहन को दिल्ली की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। कुंडली में दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस बल तैनात रहेगा और दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय कर भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश से रोका जाएगा।

    खबरें और भी

    जरूरत के अनुसार वाहनों को नरेला की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। खरखौदा के दिल्ली चौक बाईपास पर भी नाका लगाया जाएगा। यहां से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को खरखौदा-सांपला रोड की तरफ भेजा जाएगा।

    हल्दाना से सिंघूबार्डर तक ट्रैफिक पुलिस तैनात 

    यातायात पुलिस मुरथल की ओर से हल्दाना बार्डर से सिंघु बार्डर तक एनएच-44 पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। केजीपी-केएमपी जंक्शन पर भी भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि हाईवे पर जाम की स्थिति न बने।

    पानीपत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित स्थानों पर पार्क कराया जाएगा। इनमें औद्योगिक क्षेत्र बड़ी, गांव हसनपुर स्कूल का खुला मैदान, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई, एचएसआइआइडीसी कुंडली और एनएच-352 पर कुराड़ बाईपास की सर्विस रोड शामिल हैं।

    रोके गए वाहनों को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी समेत कई अन्य जगह बनाई गई पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Traffic Diversion: कांवड़ यात्रा के लिए लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 2 दिन रूट डायवर्जन, रामादेवी से मोड़े जाएंगे भारी वाहन

    यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा के चलते रविवार को लखनऊ में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री






    पर्यवेक्षण अधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्गों पर तैनात अधिकारी मौके पर रहकर यातायात को सुचारू बनाए रखेंगे। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान भारी वाहनों पर दिल्ली में प्रवेश पर रोक रहेगी।

    -

    रविंद्र कुमार, प्रवक्ता, पुलिस।