बदइंतजामी की मार झेल रहीं रेवाड़ी की पैसेंजर ट्रेनें, कहीं छत से टपक रहा पानी तो कहीं टूटे पड़े हैं नल
रेवाड़ी से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों के कोच की हालत खस्ता है, जहां बारिश में छत से पानी टपकता है और शौचालयों में नल टूटे हुए हैं। यात्रियों को मूलभू ...और पढ़ें

ट्रेन के शौचालय का टूटा नल। जागरण
HighLights
रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेनों के कोच की हालत बेहद खस्ता।
बारिश में छत से पानी टपकना, शौचालयों में नल टूटे।
यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भारी परेशानी का सामना।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी के रास्ते अलग-अलग शहरों को जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों की हालत ठीक नहीं है। किसी ट्रेन के कोच से वर्षा के मौसम में छत से पानी टपक रहा है तो किसी कोच के शौचालय के बाहर लगी नल ही टूटी हुई हुई है।
पैसेंजर ट्रेनों के पुराने कोच की मरम्मत और रखरखाव की ओर रेलवे अधिकारियों का ध्यान नहीं होने के कारण यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। खासकर रेवाड़ी से श्रीगंगानगर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के कई डिब्बों में शौचालयों की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है।
बेहतर सुविधाओं के वादे, जमानी हकीकत अलग
यात्री रमेश, कैलाश, राजेंद्र का कहना है कि कई कोच के शौचालयों में हाथ धोने के लिए नल तक उपलब्ध नहीं हैं। जहां नल लगे हुए हैं, उनमें से कई लंबे समय से टूटे पड़े हैं या क्षतिग्रस्त होने के कारण बेकार हो चुके हैं।
कुछ स्थानों पर नलों के टूटे होने से पानी लगातार व्यर्थ बहता रहता है, जिससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि कोच में गंदगी भी फैल रही है। यात्रियों के अनुसार, यह समस्या एक-दो दिन की नहीं, बल्कि कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक व्यवस्था को सुधारा नहीं गया।
खबरें और भी
रेलवे द्वारा समय-समय पर स्वच्छता और सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आती है।
लगातार हो रही बारिश से बढ़ी परेशानी
इसके अलावा बठिंडा से रेवाड़ी होते हुए तिलक ब्रिज जाने वाली ट्रेन के कई डिब्बों की छत भी टपक रही है। इन दिनों हो रही लगातार वर्षा के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
छत से पानी टपकने के कारण यात्रियों को सीट बदलनी पड़ती है या खड़े होकर सफर करना पड़ता है। कई बार तो सामान भी भीग जाता है, जिससे अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दी राहत, सहारनपुर-हरिद्वार कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन शुरू
यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! भारी बारिश के चलते असम जाने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट
अगर किसी ट्रेन में ऐसा है तो उसका पता कराने के बाद सुधार कराया जाएगा। वैसे रेलवे की ओर से सभी ट्रेनों में बेहतर व्यवस्था की है।
अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उतर-पश्चिम रेलवे।