Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्री ध्यान दें! भारी बारिश के चलते असम जाने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:54 PM (IST)

    असम में भारी बारिश से पटरियों को नुकसान के कारण गोमतीनगर-डिब्रुगढ़ सहित कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. असम में बारिश से पटरियां क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनों के रूट बदले।

    2. लखनऊ में 206 बेटिकट यात्री पकड़े, 1.23 लाख जुर्माना वसूला।

    3. जीआरपी ने अपराधियों के सत्यापन और सीसीटीवी पर दिए निर्देश।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। असम में भारी बारिश के कारण वहां कई सेक्शन पर जलभराव हो गया है। तिनसुकिया रेल मंडल के शिमलगुड़ी स्टेशन के यार्ड में जलभराव के कारण पटरियों को नुकसान पहुंचा है। इसकी मरम्मत का काम रेलवे करेगा। इस कारण कई ट्रेनों का रूट बदलेगा।

    ट्रेन 15950 गोमतीनगर-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस रविवार को रवाना होकर परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाड़ा नार्थ-उत्तर लखिमपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस और 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाड़ा नार्थ-उत्तर लखिमपुर होकर चलेगी।

    डिब्रुगढ़ से 11 एवं 12 अगस्त को चलने वाली 20503 डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उत्तर लखिमपुर-रंगापाड़ा नार्थ-गुवाहाटी-रंगिया-न्यू बंगाई गांव होकर आएगी।

    इसी तरह 10 एवं 11 अगस्त 20504 नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ से रवाना होने के बाद परिवर्तित मार्ग रंगिया-गुवाहाटी-रंगापाड़ा नार्थ-उत्तर लखिमपुर होकर संचालित की जाएगी।

    डिब्रुगढ़ से रविवार को चलने वाली 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, डिब्रुगढ़ से 10, 11 एवं 12 अगस्त को चलने वाली 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उत्तर लखिमपुर-रंगापाड़ा नार्थ-रंगिया होकर आएगी।

    206 बेटिकट पकड़े

    रेलवे ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के नेतृत्व में उतरेटिया स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया । यहां काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस और नौचंदी एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों की जांच की। इन ट्रेनों में 206 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे 1.23 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। 14 यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा गया।

    सैनिक सम्मेलन

    एसपी रेलवे रोहित मिश्र ने जीआरपी लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी में सक्रिय व जमानत पर रिहा हुए अपराधियों व गैंग मेंबर का सत्यापन, हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, पुरस्कार घोषित अपराधी की निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचना , आपरेशन दहन, माल निस्तारण अभियान, यक्ष एप , चोरी की घटनाओं के नावरण की समीक्षा भी की। एसपी ने सार्वजनिक स्थान पर अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने, बंद कैमरों के चालू रखने के भी निर्देश दिए।

    जागरूकता अभियान

    बादशाहनगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मरीजों, कर्मचारियों और आमजन से स्वच्छता अपनाने का आग्रह किया गया।

    साथ ही कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बचने की सलाह दी गई। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर जागरूकता रैली के माध्यम से यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले में भोलेनाथ के भक्तों को बड़ी राहत, डीडीयू-गया के बीच 17 अगस्त तक रोज दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन