Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दी राहत, सहारनपुर-हरिद्वार कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन शुरू

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:00 PM (IST)

    कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने सहारनपुर-हरिद्वार कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन सहारनपुर-हरिद्वार के बीच शुरू हुई।

    2. यह ट्रेन रुड़की और ज्वालापुर स्टेशनों पर भी रुकेगी।

    3. यात्रियों को 10 अगस्त तक आवागमन में मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। रोडवेज बसों व यातायात के अन्य साधनों के माध्यम से इन दिनों हरिद्वार जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हरिद्वार आने-जाने में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसी स्थिति में रेल प्रशासन ने यात्रियों को राहत देते हुए सहारनपुर-हरिद्वार कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी इस ट्रेन का ठहराव होगा। साथ ही यह ट्रेन दस अगस्त तक संचालित होगी।

    श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार आना-जाना लोगों के लिए हर साल मुसीबत का सबब बनता है। इस बार भी यही स्थिति हो रही है। आलम यह है कि रुड़की डिपो से जाने वाली रोडवेज बसें हरिद्वार तीन घंटे में पहुंच रही हैं, जबकि वापसी में बसें जाम में फंसने की वजह से कई-कई घंटे बाद यहां आ रही हैं।

    छह बजकर 20 मिनट पर रुड़की रेलवे स्टेशन पर आएगी

    शुक्रवार को एक बस छह घंटे बाद यहां आई थी। ऐसी स्थिति में यात्रियों के लिए हरिद्वार जाना भी मुसीबत का सबब बन रहा है, लेकिन अब इन यात्रियों को रेल प्रशासन ने राहत दी है। शनिवार से सोमवार तक सहारनपुर-हरिद्वार कांवड़ मेला एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया।

    मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि सहारनपुर से यह ट्रेन शाम को पांच बजकर 45 मिनट पर चलेगी। छह बजकर 20 मिनट पर रुड़की रेलवे स्टेशन पर आएगी।

    ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से होते हुए यह ट्रेन करीब सात बजकर 40 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से यह ट्रेन रात्रि नौ बजे रवाना होगी। ज्वालापुर से होते हुए यह ट्रेन नौ बजकर 50 मिनट पर रुड़की पहुंचेगी और इसके बाद दस बजकर 45 मिनट पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहूंचेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के सभी कोच साधारण श्रेणी के होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर, आज 10वां दिन; हर ओर माथे पर त्रिपुंड धारी 'भोले' की भीड़