Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ड्यूटी में निरंतरता और सामाजिक सुरक्षा की मांग, हरियाणा के होमगार्डों ने CM सैनी को सौंपा ज्ञापन

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:48 PM (IST)

    होमगार्ड जवानों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मांगपत्र सौंपकर रोस्टर प्रणाली समाप्त करने, पीएफ, मेडिकल और रोडवेज किराए में छूट जैसी मांगों को पूरा ...और पढ़ें

    होमगार्डों ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र।

    होमगार्डों ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र।

    HighLights

    1. होमगार्डों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मांगपत्र सौंपा।

    2. रोस्टर प्रणाली समाप्त करने की प्रमुख मांग उठाई गई।

    3. पीएफ, मेडिकल, रोडवेज किराए में छूट की भी मांग।

    संवाद सहयोगी, मंडी अटेली (नारनौल)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर होमगार्ड जवानों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

    होमगार्डों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी सेवाएं पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ दे रहे हैं, लेकिन कई मूलभूत सुविधाओं से अभी भी वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

    मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांगपत्र में होमगार्डों ने सबसे प्रमुख मांग रोस्टर प्रणाली को समाप्त करने की रखी। उनका कहना है कि रोस्टर व्यवस्था के कारण ड्यूटी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है और सेवा की निरंतरता भी प्रभावित होती है।

    पीएफ और मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग

    उन्होंने सरकार से सभी होमगार्ड जवानों को नियमित और व्यवस्थित तरीके से ड्यूटी उपलब्ध करवाने की मांग की। इसके अलावा होमगार्डों ने पीएफ और मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई।

    उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान जवानों को कई तरह की जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं, ऐसे में उन्हें सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलना जरूरी है।

    होमगार्डों ने हरियाणा रोडवेज की बसों में किराये में सुविधा देने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उनका कहना है कि ड्यूटी के लिए जवानों को विभिन्न स्थानों पर आवागमन करना पड़ता है, इसलिए रोडवेज यात्रा में उचित सुविधा मिलने से उन्हें राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रतलाम में होमगार्ड पर हमला कर बाल सुधार गृह से भागे सात बाल अपचारी, छह को पकड़ा; एक की तलाश जारी

    यह भी पढ़ें- UP Home Guard DV PST Result 2026: यूपी होमगार्ड DV-PST रिजल्ट जल्द होगा जारी, रनिंग की तैयारियां कर दें स्टार्ट