Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Home Guard DV PST Result 2026: यूपी होमगार्ड DV-PST रिजल्ट जल्द होगा जारी, रनिंग की तैयारियां कर दें स्टार्ट

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:52 AM (IST)

    यूपी पुलिस होम गार्ड डीवी पीएसटी प्रक्रिया संपन्न हो गई है और जल्द ही इसके रिजल्ट जारी हो सकता है। अगले चरण में अभ्यर्थियों को रनिंग में भाग लेना होगा ...और पढ़ें

    UP Home Guard DV PST Result 2026 साइट uppbpb.gov.in पर होगा जारी।

    UP Home Guard DV PST Result 2026 साइट uppbpb.gov.in पर होगा जारी।  

    HighLights

    1. यूपी होम गार्ड पीएसटी डीवी रिजल्ट uppbpb.gov.in पर होगा जारी।

    2. सफल अभ्यर्थी पीईटी के लिए होंगे क्वालीफाई।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से होम गार्ड भर्ती लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) एवं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) का आयोजन 13 जुलाई से लेकर 7 अगस्त 2026 तक करवाया गया है। अब जल्द ही डीवी-पीएसटी का रिजल्ट घोषित किया जायेगा। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप परिणाम की जांच कर सकेंगे।

    अभ्यर्थी रनिंग की तैयारियां कर दें स्टार्ट

    जो उम्मीदवार पीएसटी एवं डीवी में सफल होंगे उनको भर्ती के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में शामिल होना होगा। पीईटी के दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। ऐसे में अभ्यर्थी अभी से रनिंग की तैयारियां तेज कर दें ताकी वे आसानी से इसे पूरा कर पाएं।

    फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले अभ्यर्थियों की होगी नियुक्ति

    पीईटी के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। जो अभ्यर्थी अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह बनाएंगे उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 41424 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में नियुक्तियां होंगी। जिले के अनुसार रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है-

    क्र०सं० जिले का नाम रिक्त पदों की संख्या
    1 आगरा 1232
    2 फिरोजाबाद 484
    3 मैनपुरी 383
    4 मथुरा 489
    5 अलीगढ़ 853
    6 एटा 329
    7 हाथरस 495
    8 कासगंज 299
    9 बरेली 761
    10 बदायूँ 629
    11 पीलीभीत 451
    12 शाहजहाँपुर 720
    13 मेरठ 688
    14 गाजियाबाद 102
    15 बुलन्दशहर 663
    16 बागपत 218
    17 हापुड़ 268
    18 गौतमबुद्ध नगर 421
    19 मुरादाबाद 462
    20 रामपुर 382
    21 अमरोहा 354
    22 बिजनौर 573
    23 सम्भल 560
    24 सहारनपुर 586
    25 मुजफ्फरनगर 395
    26 शामली 307
    27 अयोध्या 452
    28 बाराबंकी 615
    29 सुल्तानपुर 551
    30 अम्बेडकर नगर 434
    31 अमेठी 453
    32 चित्रकूट 242
    33 हमीरपुर 340
    34 बाँदा 481
    35 महोबा 111
    36 गोण्डा 826
    37 बहराइच 659
    38 बलरामपुर 551
    39 श्रावस्ती 221
    40 झाँसी 456
    41 ललितपुर 188
    42 जालौन 433
    43 कानपुर नगर 1947
    44 कानपुर देहात 380
    45 इटावा 485
    46 फतेहगढ़ 420
    47 कन्नौज 320
    48 औरैया 332
    49 लखनऊ 1371
    50 हरदोई 1072
    51 सीतापुर 927
    52 रायबरेली 472
    53 खीरी 629
    54 उन्नाव 738
    55 आजमगढ़ 867
    56 मऊ 318
    57 बलिया 704
    58 बस्ती 537
    59 सिद्धार्थनगर 419
    60 संतकबीर नगर 252
    61 गोरखपुर 830
    62 कुशीनगर 624
    63 देवरिया 667
    64 महराजगंज 462
    65 मिर्जापुर 476
    66 भदोही 43
    67 सोनभद्र 250
    68 प्रयागराज 1219
    69 फतेहपुर 583
    70 प्रतापगढ़ 726
    71 कौशाम्बी 290
    72 वाराणसी 1004
    73 गाजीपुर 693
    74 जौनपुर 900
    75 चन्दौली 350

    आपको बता दें कि फाइनल लिस्ट आने के बाद पदों पर परिवर्तन हो सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Ground Water Department Recruitment 2026: एमटीएस पदों पर 15 अगस्त तक आवेदन का मौका, 20 हजार मिलेगी सैलरी