सावन के दूसरे सोमवार को CM सैनी ने कुरुक्षेत्र में की भोलेनाथ की पूजा, लोगों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन के दूसरे सोमवार को कुरुक्षेत्र के स्थानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि ...और पढ़ें
-1786360848340_m.webp)
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सावन के दूसरे सोमवार को कुरुक्षेत्र में की शिव पूजा।
HighLights
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्थानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की
सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि मांगी
मंदिर में श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर आज स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं ने उनका फूल-मालाओं व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मंदिर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था।
चारों ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
यह भी पढ़ें- सावन का दूसरा सोमवार: देवघर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्तों की भीड़ ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड