विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में PG संचालक को घर के बाहर मारी गोली, सिर में लगी बुलेट; रुपयों के विवाद में हमले का शक

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:37 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 10:09 PM (IST)

गुरुग्राम के आचार्य पुरी में एक पीजी संचालक हेमंत कौशिक को पैसों के लेन-देन के विवाद में गोली मार दी ...और पढ़ें

वारदात में घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात में घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

HighLights

  1. पीजी संचालक हेमंत कौशिक को गोली मारी गई।

  2. पैसों के लेन-देन के विवाद में हमला हुआ।

  3. सिर में गोली लगने से हालत गंभीर बनी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के आचार्य पुरी इलाके में मंगलवार शाम रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक पीजी संचालक को गोली मार दी गई। गोली उसके सिर में लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस ने कहा कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

सिर में गोली लगते ही जमीन पर गिरे

घायल की पहचान 35 वर्षीय हेमंत कौशिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हेमंत कौशिक कुछ सालों से आचार्यपुरी में ही पीजी संचालित कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब सात बजे दो हमलावर पैदल ही उनके घर के बाहर पहुंचे। दोनों ने हेमंत कौशिक को घर के बाहर बुलाया और कहासुनी के बाद उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे उनके सिर में जा लगी और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े।

gurugram-crime1

घायल के घर पर उमड़ी लोगों की भीड़। जागरण

आस-पास के लोगों को देख हमलावर भागे

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के मकानों में रहने वाले लोग बाहर निकले। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को पास के कल्याणी अस्पताल ले गए। वहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए गुरुग्राम के एक निजी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली

इस मामले में गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। अभी कारणों की जानकारी स्पष्ट नहीं है। लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपित की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल व्यक्ति का इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- 4287 कैमरों से होगी गुरुग्राम की निगरानी, ट्रैफिक निमयों के उल्लंघन पर ऑटोमैटिक कटेगा चालान

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 2 साल की बच्ची की मौत का दिल दहलाने वाला वीडियो, बेकाबू कार ने रौंदा; ड्राइवर फरार