मेडिकल टूरिज्म को मिलेगी नई ताकत, गुरुग्राम के फोर्टिस में लगेगा देश का पहला अपराइट प्रोटोन थेरेपी सिस्टम
गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश का पहला अपराइट प्रोटोन थेरेपी सिस्टम लगाया जाएगा। यह वयस्कों और बच्चों ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
देश का पहला अपराइट प्रोटोन थेरेपी सिस्टम गुरुग्राम में।
फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में होगी स्थापना।
कैंसर के सटीक उपचार में मिलेगी बड़ी मदद।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मेडिकल टूरिज्म के हब के रूप में विकसित हो रही साइबर सिटी में देश का पहला अपराइट प्रोटोन थेरेपी सिस्टम लगाया जाएगा। यह प्रणाली आवश्यक विनियामक मंजूरी मिलने के बाद फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्थापित की जाएगी।
इससे वयस्कों और बच्चों में कैंसर के चुनिंदा मामलों के लिए अधिक सटीक रेडिएशन उपचार की सुविधा मिलेगी। इसमें 360 डिग्री पोजिशनिंग प्लेटफार्म और एकीकृत सीटी इमेजिंग की सुविधा होगी।
ट्यूमर पर सटीक वार, स्वस्थ ऊतकों का बचाव
फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डा. आशुतोष रघुवंशी ने कहा कि ने बताया कि प्रोटोन थेरेपी में ट्यूमर पर लक्षित रेडिएशन पहुंचाया जाता है, जिससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों और महत्वपूर्ण अंगों पर अनावश्यक रेडिएशन का प्रभाव कम रखने में मदद मिलती है।
यह तकनीक विशेष रूप से मस्तिष्क, मेरूदंड, हृदय और फेफड़ों के आसपास स्थित कुछ ट्यूमर तथा चुनिंदा बाल कैंसर मामलों में उपयोगी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- आयुष्मान योजना में बड़ा बदलाव: NABH नहीं तो इलाज पर रोक; भोपाल-इंदौर समेत चार शहरों के 250 अस्पतालों की बढ़ी मुश्किल
यह भी पढ़ें- बलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर में इलाज कराने पहुंचे मरीज को अस्पताल परिसर में कुत्ते ने काटा
