विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर में इलाज कराने पहुंचे मरीज को अस्पताल परिसर में कुत्ते ने काटा

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 07 Sep 2026 07:22 PM (IST)

बलिया के मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आए एक मरीज को परिसर में आवारा कुत्ते ने काट लिया, ...और पढ़ें

बलिया के मनियर अस्पताल में मरीज को कुत्ते ने काटा सुरक्षा पर उठे सवाल।

बलिया के मनियर अस्पताल में मरीज को कुत्ते ने काटा सुरक्षा पर उठे सवाल।

HighLights

  1. मनियर पीएचसी में इलाज कराने आए मरीज को कुत्ते ने काटा।

  2. अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों की मौजूदगी पर सवाल उठे।

  3. सीएमओ ने आवारा कुत्तों को हटाने का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर में इलाज कराने पहुंचे मरीज को अस्पताल परिसर में आवारा कुत्ते ने काट लिया। अजऊर निवासी सूर्यदेव राजभर को सामाजिक कार्यकर्ता हरिनारायण प्रजापति उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों में से एक ने उन्हें काट लिया। बाद में संविदा चिकित्सक ने उनका उपचार किया।

मामले की जानकारी पर भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य वशिष्ठ राजभर अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों से आवारा कुत्तों को परिसर से हटाने की बात कही। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि कुत्तों को हटाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। इसके बाद शिकायत सीएमओ अभय नारायण राय से की गई। सीएमओ ने कुत्तों को हटाने का आश्वासन दिया।

अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए पीड़ित ने कहा कि सुबह 11 बजे तक प्रभारी चिकित्सक डा. दिग्विजय कुमार मौजूद नहीं थे। उन्होंने प्रभारी चिकित्सक के बैठने का समय निर्धारित करने और नियमित एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती की मांग की।

जब डा. दिग्विजय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में उनकी ड्यूटी लगी है। पीएचसी में 50 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद परिसर में आवारा कुत्तों की मौजूदगी मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार के साथ सुरक्षा भी मिलनी चाहिए।