विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में कैंची से वार कर युवती की हत्या, सहकर्मी ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए दिया वारदात को अंजाम

Published: Sun, 06 Sep 2026 04:38 PM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक सहकर्मी ने युवती की कैंची से हत्या कर दी। ...और पढ़ें

गुरुग्राम में युवती की हत्या। AI जनरेटेड

गुरुग्राम में युवती की हत्या। AI जनरेटेड

HighLights

  1. गुरुग्राम में सहकर्मी ने युवती की कैंची से हत्या की।

  2. मामूली विवाद के बाद थप्पड़ मारने पर वारदात को अंजाम।

  3. आरोपित असलम मियां गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में शनिवार शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान सहकर्मी युवक द्वारा अपशब्द बोलने पर युवती ने दो थप्पड़ जड़ दिए। गुस्साए सहकर्मी ने युवती के गले में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया और आरोपित को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मृत युवती की पहचान कन्नौज के जलालपुर सरवन गांव निवासी 25 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शिवानी पिछले कुछ महीनों से गुरुग्राम के सेक्टर-37 क्षेत्र में एक पीजी में रह रही थीं। वह सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एनडीआर कंपनी में टेलर का काम करती थीं।

कंपनी में गाड़ियों के सीट कवर बनाए जाते हैं। बताया जाता है कि शनिवार शाम शिवानी कंपनी में काम कर रही थीं, इसी दौरान पड़ोस में बैठे एक अन्य सहकर्मी टेलर असलम मियां से कपड़े का बंडल देने की बात पर बहस हो गई। दोनों में झगड़ा बढ़ गया और दोनों बातों ही बातों में एक दूसरे के परिवार तक पहुंच गए।

असलम ने परिवार के लिए कुछ ऐसे अपशब्द कह दिए, जिस पर शिवानी ने उठकर उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। इसी बात से बौखलाए असलम ने टेबल पर रखी कैंची उठाई और शिवानी के गले पर घोंप दिया। खून से लथपथ शिवानी जमीन पर गिर पड़ी। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवानी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सेक्टर-37 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

34 वर्षीय आरोपित मूल रूप से पूर्वी चंपारण का रहने वाला है और खांडसा गांव में किराये से रहकर कंपनी में काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: झीरम घाटी हत्याकांड मामले में मुख्य माओवादी आरोपियों की सूची से बाहर, जांच पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में गाड़ी से कुचलकर की थी युवक की हत्या, वारदात में इस्तेमार थार और हथियार बरामद; दो आरोपित भी दबोचे