Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में कांवड़ियों को सुविधा नहीं मिली तो मंदिर के गेट पर जड़ा ताला, जलाभिषेक के लिए खड़े रहे श्रद्धालु

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:47 AM (IST)

    गुरुग्राम के कृष्णा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ियों को सुविधा न मिलने पर श्रद्धालुओं ने मंदिर के गेट पर ताला लगा दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कांवड़ियों को गुरुग्राम मंदिर में सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा।

    2. नाराज श्रद्धालुओं ने विरोध में मंदिर के गेट पर ताला लगा दिया।

    3. पुलिस ने हस्तक्षेप कर ताला खुलवाया, जलाभिषेक फिर शुरू हुआ।

    संजय गुलाटी, गुरुग्राम। शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर कृष्णा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब मंदिर का गेट बंद कर दिया गया। मंदिर में किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने से नाराज श्रद्धालुओं ने गेट पर ताला लगा दिया।

    काफी देर तक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर खड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाकर श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराया, जिसके बाद जलाभिषेक शुरू हो सका।

    WhatsApp Image 2026-08-11 at 10.25.42 AM

    श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर में कांवड़ियों और अन्य भक्तों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। यहां न तो स्नान के लिए उचित व्यवस्था है और न ही बाथरूम व पेयजल की सुविधा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मंदिर का संचालन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। उनका कहना है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान का उपयोग मंदिर की सुविधाओं को बेहतर बनाने में नहीं किया जाता।

    लोगों ने प्रशासन से मंदिर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। बताया गया कि कृष्णा कॉलोनी की गली नंबर-4 स्थित यह शिव मंदिर करनाल निवासी सेवानिवृत्त तहसीलदार द्वारा बनवाया गया है। स्थानीय लोगों ने मंदिर की व्यवस्थाओं की जांच कराने और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नई दिल्ली से पकड़नी है ट्रेन तो जल्दी निकलें, एंट्री गेट्स पर चेकिंग के चलते छूट सकती है गाड़ी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, NH-9 पर लगा लंबा जाम