Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नई दिल्ली से पकड़नी है ट्रेन तो जल्दी निकलें, एंट्री गेट्स पर चेकिंग के चलते छूट सकती है गाड़ी

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:58 AM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस के कारण दिल्ली में रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी की गई है। यात्रियों को गहन जांच के चलते देरी से बचने के लिए अतिरिक्त समय ल ...और पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस के चलते स्टेशनों पर सुरक्षा जांच में देरी होगी। सांकेतिक तस्वीर सौ.- AI Generated

    स्वतंत्रता दिवस के चलते स्टेशनों पर सुरक्षा जांच में देरी होगी। सांकेतिक तस्वीर सौ.- AI Generated

    HighLights

    1. स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

    2. रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर गहन सुरक्षा जांच बढ़ाई गई

    3. यात्रियों को जांच के कारण अतिरिक्त समय लेकर पहुंचने की सलाह

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्ता चाक चौबंद की जा रही है। लाल किला सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

    यात्रियों व उनके सामान की गहन जांच की जा रही है इसमें अधिक समय लग रहा है। इस कारण यात्रियों कुछ अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन पर पहुंचने की सलाह दी जा रही है।

    13 से 16 अगस्त तक स्टेशनों पर चेकिंग सख्त

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और गहन जांच होगी। उत्तर रेलवे ने एक्स पर पोस्ट कर भी कहा है कि 13 से 16 अगस्त तक जांच बढ़ाई जाएगी। इस कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने के लिए प्रवेश द्वार अधिक समय लग सकता है।

    delhi railway station (1)

    इसे ध्यान में यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन पर पहुंचना चाहिए जिससे कि जांच के बाद वह ट्रेन के प्रस्थान समय से पहले प्लेटफार्म पर पहुंच सके।

    रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षा जांच में सहयोग करने की अपील की है। रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म व ट्रेन में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे स्टेशन परिसर और ट्रेन में जांच अभियान चलाया जा रहा है।

    मेट्रो स्टेशनों पर भी सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। इससे यात्रियों को प्रवेश द्वार पर अधिक समय लग रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने भी यात्रियों से अधिक समय लेकर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Metro के यात्री ध्यान दें! 16 अगस्त तक स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती, लग सकती हैं लंबी कतारें

    खबरें और भी