दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, NH-9 पर लगा लंबा जाम
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हुई, जिससे स्कूल-कॉलेज जाने वालों को परेशानी हुई और कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्र ...और पढ़ें

नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुई वर्षा के बीच जाते वाहन और एनएच-9 पर लगा जाम। जागरण
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश।
कांवड़ यात्रा के कारण NH-9 पर लंबा जाम।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन हल्की बारिश का अनुमान जताया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी सहित एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
NH-9 पर आज भी लंबा जाम
कांवड़ यात्रा के चलते डीएमई पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू होने की वजह से एनएच -नौ पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। एनएच-9 पर आज मंगलवार को भी ट्रैफिक जाम लग रहा है।

एनएच -नौ पर (गाजियाबाद से सराय काले खां) की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह से लंबा जाम लग गया। मालूम हो कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को कांवड़ियों के आवागमन के लिए रिजर्व रखा गया है और आम वाहनों के गुजरने पर पाबंदी लगाई गई है।
-1786424726875.webp)
वर्षा के दौरान बहादुर शाह जफर मार्ग से गुजरते कांवड़िये । हरीश कुमार
उमस भरी गर्मी भी करेगी परेशान
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी राजधानी में हल्की बारिश होने का अनुमान है। कहीं कहीं मध्यम स्तर की बारिश भी संभावित है। हालांकि धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी। हां, मौसम विभाग की मानें तो तापमान अभी सामान्य से नीचे या उसके आसपास ही रहेगा।
खबरें और भी
-1786424754605.webp)
न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज
मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना भी बरकरार है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से भी राहत रहने के आसार हैं।
इससे पहले, सोमवार को सुबह से आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ दोपहर को झमाझम बारिश हुई, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी का भी एहसास हुआ। हालांकि शाम को बारिश की वजह से तापमान में हल्की गिरावट आने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकी।
दिल्ली का एक्यूआई 75 दर्ज
उधर, मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 75 दर्ज किया गया। इसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। खास बात यह कि दिल्ली में पिछले 10 दिन से वायु गुणवत्ता की यही श्रेणी बनी हुई है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।