विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में सड़क हादसे में घायल की मौत के बाद फूटा गुस्सा, डीएनडी-केएमपी सर्विस रोड पर लगाया जाम

Published: Fri, 28 Aug 2026 10:44 AM (IST)

फरीदाबाद में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ...और पढ़ें

23 अगस्त को ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता अस्पताल के आसपास सड़क हादसे में स्कार्पियों की टक्कर लगने से बाइक सवार मोहम्मद नियाजुदीन गंभीर रूप से घायल हो गया था।

23 अगस्त को ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता अस्पताल के आसपास सड़क हादसे में स्कार्पियों की टक्कर लगने से बाइक सवार मोहम्मद नियाजुदीन गंभीर रूप से घायल हो गया था।

HighLights

  1. सड़क हादसे में घायल मोहम्मद नियाजुदीन की मौत।

  2. आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर लोगों का प्रदर्शन।

  3. डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर लगाया जाम।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। सड़क हादसे में घायल 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर जाम लगा दिया और खेड़ी पुल थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस पर मामले में कार्रवाई करने में देरी का आरोप लगाया। इससे ग्रेटर फरीदाबाद की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक जाम हो गया।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, 23 अगस्त को ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता अस्पताल के आसपास सड़क हादसे में स्कार्पियों की टक्कर लगने से बाइक सवार मोहम्मद नियाजुदीन गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

faridabad-news1

पदम नगर के लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद से अब तक पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ न तो प्रभावी कार्रवाई की और न ही उसे गिरफ्तार किया। बाइक सवार की मौत की सूचना मिलने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पुलिस से आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

जाम और प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने नियाजुदीन की मौत के बाद मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पानी की किल्लत होगी खत्म, यमुना के पानी से रिचार्ज होगा भूजल; 3 लाख लोगों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में एक मां की खौफनाक करतूत, पेपर कटर से 2 साल के बेटे का गला काटा; वजह जानकार रह जाएंगे हैरान