विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में एक मां की खौफनाक करतूत, पेपर कटर से 2 साल के बेटे का गला काटा; वजह जानकार रह जाएंगे हैरान 

Published: Thu, 27 Aug 2026 05:51 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद में एक मां ने देखभाल से परेशान होकर अपने दो वर्षीय बेटे पर पेपर कटर से हमला कर दिया, ...और पढ़ें

दो साल के बेटे पर गले पर मां ने पेपर कटर मारा। फोटो: एआई जनरेटेड

दो साल के बेटे पर गले पर मां ने पेपर कटर मारा। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. मां ने दो वर्षीय बेटे पर पेपर कटर से हमला किया

  2. देखभाल के तनाव में आकर की थी यह वारदात

  3. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मां की गोद को बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना माना जाता है, लेकिन फरीदाबाद के शिव एंक्लेव पार्ट-तीन से सामने आई घटना ने हर किसी को झकझोर दिया।

नवीन नगर चौकी क्षेत्र में दो वर्षीय बेटे पर पेपर कटर से हमला करने के आरोप में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पल्ला थाना पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

घर में बच्चों के साथ अकेली थी महिला

पुलिस के अनुसार, शिव एंक्लेव पार्ट-तीन निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। शिकायत के मुताबिक, उसकी पत्नी का बच्चों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहता था और वह अक्सर गुस्से में उनके साथ मारपीट करती थी।

जांच में सामने आया कि पति और सास के काम पर चले जाने के बाद महिला घर में बच्चों के साथ अकेली रहती थी। पुलिस के अनुसार, वह बच्चों की देखभाल को लेकर परेशान रहती थी।

पिता ने बचाने की कोशिश की, बच्चे पर वार का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त की दोपहर महिला घर पर बच्चों के साथ थी। इसी दौरान उसने दो वर्षीय बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो आरोप है कि महिला ने घर में रखे पेपर कटर से बच्चे के गले पर वार कर दिया।

हमले में दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मानसिक तनाव और गुस्से में हमला करने का आरोप

पुलिस की जांच के अनुसार, 26 अगस्त को महिला मानसिक तनाव और गुस्से में थी। इसी दौरान उसने बच्चे पर पेपर कटर से हमला कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 45 दिन का ब्लॉक, 9 ट्रेनें रद और 20 का ठहराव खत्म; 43 के बदले प्लेटफॉर्म