फरीदाबाद के वार्ड एक में 1.44 करोड़ से बनेगा नया पार्क, विधायक मूलचंद शर्मा ने किया शिलान्यास
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-एक में 1.44 करोड़ की लागत से नए पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह पार्क रनहेड़ा खेड़ा, सेक्टर-2 ...और पढ़ें

वार्ड एक में पार्क निर्माण कार्य के शुभारंभ के बाद पौधरोण करते हुए विधायक मूलचंद शर्मा और उनके साथ वार्ड पार्षद मुकेश डागर। सौ- पीआरओ
HighLights
वार्ड-एक में 1.44 करोड़ की लागत से पार्क निर्माण शुरू।
विधायक मूलचंद शर्मा ने किया शिलान्यास और पौधरोपण।
पार्क में ओपन जिम, सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के लिए सुविधाएं।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित वार्ड-एक में 1.44 करोड़ की लागत से नए पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक मूलचंद शर्मा ने किया। पार्क का शिलान्यास करते हुए उन्होंने पौधरोपण भी किया।
यह पार्क गांव रनहेड़ा खेड़ा, सेक्टर-25 और राजीव कालोनी के लोगों के लिए बनाया जाएगा। अटल पार्क के बाद यह क्षेत्र दूसरा सबसे बड़ा पार्क होगा। जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर मनोरंजन एवं स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिल सकेगी।
बच्चों के लिए होंगी कई सुविधाएं
पार्क में ओपन जिम, सेल्फी प्वाइंट सहित बच्चों के लिए कई सुविधाएं होगी। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पार्क को बनाने से दो माह का समय लगेगा। वहीं उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया।
पार्षद मुकेश डागर ने बताया कि उनके वार्ड में अटल पार्क के बाद दूसरा बड़ा पार्क होगा। इस पार्क में सेक्टर-25 सहित अन्य कालोनी के लोग भी सैर करने के लिए आ सकेंगे। इसके साथ ही बच्चों के लिए ओपन जिम भी बनाई जाएगी। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता सतपाल, जेई अजय शास्त्री मौजूद रहे।