Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद को सौगात: बड़खल विधानसभा में ₹40 करोड़ से चमकेंगे पार्क और गलियां, 3 महीने का अल्टीमेटम

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 07:22 AM (IST)

    बड़खल विधानसभा क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे, जिसमें पार्कों का सौंदर्यीकरण, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और सीवर लाइन बिछाने जैसे कार् ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    HighLights

    1. बड़खल में 40 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे।

    2. पार्कों में फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और सौंदर्यीकरण होगा।

    3. एसजीएम नगर में सीवर लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में 40 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इसको लेकर शनिवार को विधायक धनेश अदलखा ने इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों की बैठक ली।

    बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग पार्कों में स्ट्रीट लाइट लगाने और फुटपाथ बनाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के कई पार्कों में पार्कों की हालत काफी खराब है। उनके झूले टूटे हुए है। पार्कों में रखे बैंचों की हालत भी खस्ता है।

    ऐसे में सभी पार्कों में सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए तीन माह का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ एसजीएम नगर में सीवर लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। कॉलोनियों में कई जगहों पर सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी रहती है।

    इसके साथ ही पिछले काफी समय से कई गलियों में आरएमसी टाइल्स लगाने का काम भी रूका हुआ है। विधायक धनेश अदलखा ने बताया कि सभी पार्कों में सुंदरीकरण और आरएमसी सड़क बनाने का काम तीन माह में पूरा कर दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है।

    यह भी पढ़ें- तीन प्रदेशों को जोड़ने वाली फरीदाबाद की आगरा नहर रोड बदहाल, मरम्मत को लेकर फिर शुरू हुई कवायद

    खबरें और भी