विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं लियोनेल मेसी की पत्‍नी? बचपन के प्‍यार को बनाया हमसफर जो आज जी रही लग्‍जरी लाइफ

Updated: Wed, 17 Jun 2026 09:45 PM (IST)

Lionel Messi's Wife: लियोनेल मेसी ने फीफा विश्‍व कप 2026 में अर्जेंटीना के पहले मैच में हैट्रिक जमाकर सुर्खियां बटोरी। इस दौरान फैंस ने मेसी की पत्‍नी के बारे में जानने की उत्‍सुकता जताई।

बेहद खूबसूरत हैं मेसी की पत्नी

बेहद खूबसूरत हैं मेसी की पत्नी

HighLights

  1. लियोनेल मेसी ने अल्‍जीरिया के खिलाफ हैट्रिक जमाई

  2. लियोनेल मेसी के दम पर अर्जेंटीना ने 3-0 से जीत दर्ज की


  3. मेसी की पत्‍नी के बारे में जानने को फैंस ने जताई उत्‍सुकता

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लियोनेल मेसी की उपलब्धियां आप गिनते-गिनते थक जाएंगे। मेसी ने फीफा विश्‍व कप 2026 में अल्‍जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को एकतरफा जीत दिलाई। मेसी ने इस मुकाबले में गोल दागकर रिकॉर्ड्स बुक को हिला दिया।

अर्जेंटीना के स्‍ट्राइकर भले ही रिकॉर्ड्स बुक में उथल-पुथल मचाने के आदि हो, लेकिन एक चीज हमेशा उनके साथ है और वो हैं उनकी पत्‍नी एंटोनेला रोकूजो। मेसी की गजब उपलब्धि के बाद फुटबॉल फैंस ने स्‍टार स्‍ट्राइकर की पत्‍नी के बारे में जानने की उत्‍सुकता जताई। चलिए आपको मेसी की पत्‍नी एंटोनेला रोकूजो के बारे में विस्‍तार से बताते हैं।

लियोनेल मेसी और एंटोनेला रोकूजो की लव स्‍टोरी

लियोनेल मेसी और एंटोनेला रोकूजो दरअसल बचपन से साथ हैं, जो अब हमसफर बन चुके हैं। दोनों अर्जेंटीना के शहर रोसारियो में बड़े हुए। मेसी और रोकूजो की मुलाकात एक दोस्‍त के जरिये हुई। एंटोनेला का कजिन भाई मेसी के बचपन का दोस्‍त है।

मेसी फिर ला मासिया से जुड़ने के लिए बार्सिलोना चले गए। तब रोकूजो अर्जेंटीना में ही रुकी रहीं। कुछ साल बीत गए, लेकिन मेसी और रोकूजो का कनेक्‍शन नहीं टूटा। दोनों एक-दूजे के साथ ही रहे, लेकिन कभी अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक नहीं किया। मेसी का करियर जब बार्सिलोना में बढ़ा, तब इनके रिश्‍ते की आधिकारिक घोषणा हुई।

2017 में बन गए हमसफर

लियोनेल मेसी और एंटोनेला रोकूजो की रिलेशनशिप में किसी प्रकार का ड्रामा देखने को नहीं मिला। चुपचाप दोनों का रिश्‍ता पनपता गया और इस दौरान मेसी ने फुटबॉल पिच पर अपना परचम लहराया।

2017 में रोसारियो में मेसी और रोकूजो ने शादी कर ली। स्‍थानीय मीडिया ने इसे सदी की शादी करार दिया। यूरोप की दिग्‍गज फुटबॉल हस्तियां इस समारोह में शामिल हुई, लेकिन यह शादी उसी शहर में हुई, जहां दोनों की लव स्‍टोरी शुरू हुई थी। इस कपल ने यूं बचपन के प्‍यार की ताकत को दर्शाया था।

स्‍टार कपल के 3 बच्‍चे

लियोनेल मेसी और एंटोनेला रोकूजो के तीन बेटे- थियागो, मैटेयो और सिरो हैं। थियागो का जन्‍म नवंबर 2012 में हुआ। मैटेयो का जन्‍म सितंबर 2015 में हुआ और सिरो का जन्‍म मार्च 2018 में हुआ। यह स्‍टार कपल अपने परिवार के साथ बेहद खुश है।

सोशल मीडिया की सेलिब्रिटी हैं एंटोनेला रोकूजो

लियोनेल मेसी जहां फुटबॉल की दुनिया पर राज कर रहे हैं तो उनकी पत्‍नी भी पीछे नहीं। सोशल मीडिया पर एंटोनेला रोकूजो एक सेलिब्रिटी हैं। वो परिवार के फोटो और वीडियो के कारण चर्चाओं से घिरी रहती हैं। मेसी परिवार के जश्‍न मनाने का तरीका हो या बच्‍चों की परवरिश का हाल बयां करना। एंटोनेला रोकूजो इन सभी को बखूबी पेश करती हैं। वो अपने अलग कंटेंट के कारण सेलिब्रिटी का तमगा हासिल कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- मेसी की टीम का बड़ा आरोप, पूर्व तृणमूल अरूप विश्वास मंत्री के कारण कोलकाता में मची थी अराजकता

यह भी पढ़ें- Lionel Messi ने हैट्रिक लगाकर रिकॉर्ड्स बुक को हिला डाला, अर्जेंटीना की एकतरफा जीत