Lionel Messi ने हैट्रिक लगाकर रिकॉर्ड्स बुक को हिला डाला, अर्जेंटीना की एकतरफा जीत
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उनके नाम अब 16 गोल हो गए हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगा दी है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 38 साल के मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ 17वें, 60वें और 76वें मिनट पर गोल दागे। वह 78वें मिनट के खेल के बाद मैदान से बाहर चले गए।
उनके इस प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे के मैच में अल्जीरिया को 3-0 से हराया और अर्जेंटीना की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। इतना ही नहीं, सिर्फ इस विश्व कप में अपनी पहली हैट्रिक ही नहीं, बल्कि मेसी ने कई रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त किए।
Lionel Messi का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उनके नाम अब 16 गोल हो गए हैं। इस तरह उन्होंने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोजे के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस मैच से पहले वह उनके रिकॉर्ड से तीन गोल पीछे थे, लेकिन हैट्रिक लगाकर उन्होंने इस अंतर को खत्म किया।
मेसी 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बने हैं। उनसे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह कमाल किया हैं।
मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ शुरुआती मिनटों में गोल दागकर मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 की लीड दिलाई। यह मैच मेसी के इंटरनेशनल करियर का 200वां मैच भी रहा।
अर्जेंटीना को 3-1 से दिलाई जीत
ब्रेक के बाद मेसी ने अर्जेंटीना की ओर से शानदार खेल खेलते नजर आए। मैच की शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीमों के एक-एक गोल ऑफसाइड के चलते रद कर दिए गए। इसके बाद अर्जेंटीना ने खेल पर पकड़ बनाई और कप्तान मेसी ने जादुई अंदाज में पहला गोल दाग दिय। इस गोल के साथ अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त बनाई।
हाफ टाइम के बाद मेसी 60वें मिनट में मेसी ने अपना दूसरा गोल दागते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया। यह उनके वर्ल्ड कप करियर का 15वां गोल रहा, जो उनके वर्ल्ड कप डेब्यू के ठीक 20 साल बाद आया। फिर 76वें मिनट में उन्होंने अपना तीसरा गोल दागते हुए अल्जीरिया के खिलाफ मैच को पूरी तरह से अर्जेंटीना के पक्ष में कर दिया। इस तरह ये मेसी के विश्व कप करियर का 16वां गोल रहा और उन्होंने मिरोस्लाव क्लोजे के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।

