Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: एमबापे और हालैंड का महामुकाबला, स्पेन के यमाल पर भी रहेगी नजर

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 11:02 AM (IST)

    विश्व कप के लीग चरण में फ्रांस और नॉर्वे के बीच एमबापे बनाम हालैंड की जोरदार टक्कर होगी, दोनों खिलाड़ी गोल्डन बूट की दौड़ में आगे हैं। अन्य महत्वपूर्ण ...और पढ़ें

    एमबापे और यमाल पर रहेंगी नजरें

    एमबापे और यमाल पर रहेंगी नजरें

    HighLights

    1. फ्रांस-नॉर्वे मैच में एमबापे और हालैंड के बीच सीधा मुकाबला

    2. दोनों स्टार खिलाड़ी गोल्डन बूट की दौड़ में आगे चल रहे

    3. स्पेन-उरुग्वे में यमाल और अराऊजो पर सबकी नजरें होंगी

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: विश्व कप में मजबूत टीमें धीरे-धीरे नॉकआउट की ओर बढ़ गई हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि टूर्नामेंट के लीग चरण का रोमांच खत्म हो गया है, इसमें अभी कई दिग्गजों का आमने-सामने आना बाकी है।

    इस क्रम में शुक्रवार रात जब ग्रुप आई में अमेरिका के बोस्टन में गत उपविजेता फ्रांस और नॉर्वे लीग चरण के अपने-अपने अखिरी मुकाबले में आमने सामने होंगे तो यह सीधे तौर पर फ्रांस के स्टार काइलियन एमबापे और नार्वे के हीरो एर्लिंग हालैंड के बीच टक्कर होगी।

    नॉकआउट में बना चुकी हैं जगह

    यह दोनों ही टीम अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुकी हैं। एमबापे इस विश्व कप में अपनी टीम की पहली दो जीत में खूब चमके हैं, उन्होंने फ्रांस की सेनेगल के विरुद्ध 3-1 की जीत में दो गोल किए, वहीं इराक के विरुद्ध भी उन्होंने गोल का डबल पूरा किया, जिससे वह इस टूर्नामेंट में चार गोल के साथ मेसी के बाद गोल्डन बूट की रेस में सबसे मजबूत दावेदार बने हुए हैं।

    वहीं, हालैंड ने भी नॉर्वे की इराक पर 4-1 और सेनेगल पर 3-2 से जीत में दो-दो गोल कर इस टूर्नामेंट में अपने गोलों की संख्या चार तक पहुंचा दी है। ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अब इन दो दिग्गजों के बीच बड़ी टक्कर साबित होने वाला है।

    खबरें और भी

    स्पेन और उरुग्वे में भी होगी कड़ी टक्कर

    ग्रुप एच में स्पेन और उरुग्वे की टीम आमने-सामने होंगी। मेक्सिको के ग्वाडलहारा में होने वाले इस मुकाबले में वैसे तो टूर्नामेंट में एक ड्रॉ और एक जीत के साथ आ रही स्पेन की टीम मजबूत नजर आ रही है, लेकिन अपने पहले ही दोनों मुकाबलों में ड्रॉ खेलकर आ रही ऊरग्वे के इतिहास को देखते हुए कमजोर नहीं कहा जा सकता। मुकाबला में स्पेन के स्टार लामिने यमाल और उरुग्वे के लिए अब तक दो गोल कर चुके मेक्सी अराऊजो पर सबकी नजरें होंगी।

    केप वर्डे के लिए होगा बड़ा मौका

    ग्रुप एच में अमेरिका के ह्यूस्टन में जब केप वर्डे का सामना सऊदी अरब टीम से होगा तो यह केप वर्डे के लिए बड़ा मौका होगा। अगर केप वर्डे सऊदी अरब को हरा दे तो और उधर स्पेन उरुग्वे को हरा दे तो इससे केप वर्डे के नॉकआउट में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा। केप वर्डे ने भी उरुग्वे की तरह ही अपने दोनों मुकाबले ड्रॉ खेले हैं, वहीं सऊदी अरब एक ड्रॉ व एक हार के साथ इस मुकाबले में आ रही है।

    बेल्जियम के आगे न्यूजीलैंड की चुनौती

    ग्रुप जी में बेल्जियम के आगे कनाडा के वैंकूवर में न्यूजीलैंड टीम की चुनौती होगी। शुरुआती मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद बेल्जियम टीम यहां अच्छा प्रदर्शन करना चहेगी। उन्हें इस मैच में अच्छी शुरुआत करनी होगी। न्यूजीलैड की टीम मिस्र पर जीत और ईरान पर ड्रॉ के साथ इस मुकाबले में आ रही है, जबकि बेल्जियम ने इन दोनों ही टीमों से ड्रॉ खेला है।

    ईरान का सामना अब मिस्र से

    अमेरिका के सिएटल में होने वाले ग्रुप जी के एक अन्य मुकाबले में ईरान टीम का समाना मिस्र से होगा। जहां मिस्र ने टूर्नामेंट में इतिहास की पहली जीत और एक ड्रॉ खेला है, वहीं ईरान ने बेल्जियम और न्यूजीलैंड को बराबरी पर रोक साहस का परिचय दिया है, ऐसे में इस मुकाबले को जीत इन दोनों ही टीमों के पास आगे बढ़ने का मौका होगा।

    सेनेगल और इराक को पहली जीत की तलाश

    ग्रुप आइ के एक अन्य मुकाबले में कनाडा के टोरंटो में सेनेगल और इराक की टीम को पहली जीत की तलाश होगी। अपने पहले दोनों की मुकाबलों में सेनेगल और इराक की टीम संघर्षपूर्ण हार के बाद अब इस जीत के साथ टूर्नामेंट से सम्मानजनक विदाई लेना चाहेंगी।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: नीदरलैंड्स ने ट्यूनिशिया को हराकर बनाई अगले दौर में जगह, जापान और स्वीडन भी नॉकआउट में पहुंचे

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: पेपे के दो गोल से आइवरी कोस्ट ने खत्म किया सूखा, कुराकाओ को हरा पहली बार बनाई नॉकआउट में जगह