Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: नीदरलैंड्स ने ट्यूनिशिया को हराकर बनाई अगले दौर में जगह, जापान और स्वीडन भी नॉकआउट में पहुंचे

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 10:00 AM (IST)

    नीदरलैंड्स ने ट्यूनिशिया को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट दौर में ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। जापान और स्वीडन भी अपने मैचों में ड्रॉ खेल ...और पढ़ें

    नीदरलैंड्स ने दिखाया दम

    नीदरलैंड्स ने दिखाया दम

    HighLights

    1. नीदरलैंड्स ने ट्यूनिशिया को हराकर ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया

    2. जापान और स्वीडन भी फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट दौर में पहुंचे

    3. नीदरलैंड्स मोरक्को से भिड़ेगा, जापान का सामना ब्राजील से होगा।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नीदरलैंड्स ने शुक्रवार को ट्यूनिशिया को मात देकर ग्रुप-ए में पहले स्थान पर रहते हुए फीफा वर्ल्ड कप-2026 के नॉकआउट दौर में जगह बना ली है। वहीं जापान और स्वीडन भी ड्रॉ खेलने के बाद अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।

    नीदरलैंड्स ने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई। उसका सामना राउंड ऑफ 32 में सोमवार को मोरक्को से होगा। वहीं जापान की टीम पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। अगले दौर में उसके सामने ब्राजील की टीम होगी। स्वीडन ने तीसरे स्थान की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक रहते हुए अगले दौर का टिकट कटाया।

    नीदरलैंड्स रही हावी

    कांसास सिटी में खेले गए मैच में नीदरलैंड्स की टीम शुरू से ही ट्यूनिशिया पर हावी रही। उसने 3-1 से शानदार जीत हासिल की। तीसरे मिनट में ट्यूनिशिया के कप्तान एलिस शकिरी ने गलती से आत्मघाती गोल कर दिया और नीदरलैंड्स को बढ़त दिला दी। चार मिनट बाद ब्रायन बोबे ने दूसरा गोल कर दिया। शुरुआती आठ मिनट में ही नीदरलैंड्स की टीम 2-0 से आगे थी। पहले हाफ की समाप्ति तक यही स्कोरलाइन रही।

    दूसरे हाफ में ट्यूनिशिया ने खाता खोला। उसके लिए ये गोल हजीम मासताउरी ने किया। ये गोल 54वें मिनट में आया। नीदलैंड्स को अपने गोल की संख्या बढ़ाने में ज्यादा समय नहीं लगा। ज्यां पॉल वान हेकी ने 62वें मिनट में टीम के लिए गोल कर दिया। ये इस मैच का आखिरी गोल साबित हुआ और नीदरलैंड्स ने टॉप पर रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

    खबरें और भी

    जापान-स्वीडन ने खेला ड्रॉ

    जापान और स्वीडन के लिए भी ये मैच अहम था। जापान की कोशिश हार से बचने की थी तो स्वीडन की चाहत भी यही थी। हालांकि, दोनों को अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा, लेकिन दोनों ही टीमें अगले दौर में पहुंचने के अपने मिशन में सफल जरूर हो गईं। पहले हाफ में जापान के पास कई मौके आए जिन्हें वह गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

    लेकिन दूसरे हाफ में उसे सफलता मिली। 56वें मिनट में रिट्सू डोन ने आयसे यूडे को पास दिया। उन्होंने डाइजेन मेएडा को गेंद दी जिन्होंने शानदार गोल कर जापान को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, छह मिनट बाद ही एंथोनी इलांगा ने स्वीडन के लिए गोल कर दिया और स्कोर बराबर हो गया। अंत तक ये स्कोर बराबर ही रहा और दोनों टीमें अगले दौर में जाने में सफल रहीं।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: पेपे के दो गोल से आइवरी कोस्ट ने खत्म किया सूखा, कुराकाओ को हरा पहली बार बनाई नॉकआउट में जगह

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, जर्मनी को पटक बनाई नॉकआउट दौर में जगह