FIFA World Cup 2026: पेपे के दो गोल से आइवरी कोस्ट ने खत्म किया सूखा, कुराकाओ को हरा पहली बार बनाई नॉकआउट में जगह
आइवरी कोस्ट ने निकोलस पेपे के दो गोल की बदौलत कुराकाओ को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में पहली बार जगह बनाई है। यह टीम के लिए एक ऐतिहासिक उ ...और पढ़ें

आइवरी कोस्ट ने जीता मैच
HighLights
आइवरी कोस्ट ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 नॉकआउट में जगह बनाई
निकोलस पेपे ने कुराकाओ के खिलाफ दो निर्णायक गोल किए
टीम ने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आइवरी कोस्ट ने निकोलस पेपे के दो गोल के दम पर गुरुवार रात ग्रुप-ई के मैच में कुराकाओ को मात देकर फीफा वर्ल्ड कप-2026 के नॉकआउट दौर में जगह बना ली है। ये पहली बार है जब आइवरी कोस्ट की टीम वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में पहुंची है।
अगले दौर में जाने के लिए इस टीम को सिर्फ एक अंक चाहिए था। अपने पिछले तीन वर्ल्ड कप में आइवरी कोस्ट की टीम पहले ही दौर से बाहर हो जीता थी, लेकिन इस बार उसने बाजी पलट दी।
शुरुआत से ही बनाई बढ़त
आइवरी कोस्ट जानती थी कि उसके पास दशकों से चले आ रहे सूखे को खत्म करने का मौका है। उसने पहले ही मिनट से दमदार खेल दिखाया और सातवें मिनट में ही गोल कर दिया। यहां कुराकाओ के डिफेंस में चूक हुई जिसका फायदा उठाते हुए येन डियोमांडे ने पेपे को गेंद पास की जिन्होंने उस गोलपोस्ट के अंदर डालने में थोड़ी भी देरी नहीं की। यहां आइवरी कोस्ट की टीम 1-0 से आगे हो गई। पहले हाफ में कुराकाओ ने वापसी की कोशिशें की, लेकिन उनके खेल में वो दम नजर नहीं आ रहा था।
वहीं, आइवरी कोस्ट ने मौके तो बनाए लेकिन वह अपनी बढ़त को दोगुना नहीं कर पाई। कुराकाओ के डिफेंस ने उसके प्रयासों को विफल करने में सफलत हासिल की।
दूसरे हाफ में मिली जीत
पहले हाफ का अंत एक गोल की बढ़त के साथ करने वाली आइवरी कोस्ट की टीम ने दूसरे हाफ में तेज खेल दिखाया। हालांकि, कुराकाओ के डिफेंस को भेदने उनके लिए आसान नहीं रहा। 65वें मिनट में कुराकाओ ने फिर गलती की और पेपे ने फिर इसका फायदा उठाया। पेपे ने कॉर्नर में गोलपोस्ट के कॉर्नर में बड़ी सफाई से गेंद को डाल अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया और ये गोल उसके लिए विजयी साबित हुआ।
आइवरी कोस्ट ग्रुप-ई में दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंची है। जर्मनी इस ग्रुप में पहले नंबर पर रही। इक्वाडोर ने इसी ग्रुप से तीसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में क्वालिफाई किया। वह सभी ग्रुप में से तीसरे नंबर की सर्वश्रेष्ठ टीम रहते हुए अगले दौर में पहुंची है।