विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISL में फिर लौटेगा पुराना रोमांच, प्लेऑफ के साथ होम एंड अवे फॉर्मेट की वापसी; कब से खेला जाएगा टूर्नामेंट?

Published: Sun, 06 Sep 2026 08:49 AM (IST)

इंडियन सुपर लीग (ISL) 10 अक्टूबर से शुरू होकर मई 2027 तक चलेगी, जिसमें पारंपरिक होम-एंड-अवे और प्लेऑफ प्रारूप की वापसी होगी।

इंडियन सुपर लीग 2026-27

इंडियन सुपर लीग 2026-27

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (ISL) की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी और यह मई 2027 तक चलेगी। आठ महीने तक चलने वाली इस लंबी लीग में पारंपरिक होम-एंड-अवे प्रारूप की वापसी होगी। पिछले सत्र में प्रशासनिक और व्यावसायिक अनिश्चितताओं के कारण देरी के बाद आईएसएल का आयोजन सीमित अवधि में सिंगल-लेग प्रारूप में किया गया था।

2026-27 का सत्र क्लब-नेतृत्व वाले नए दौर में खेला जाएगा। इस दौरान आठ महीने की प्रतियोगिता में कुल 163 मैच निर्धारित किए गए हैं। आगामी सत्र में चर्चिल ब्रदर्स की भागीदारी क्लब द्वारा आवश्यक नियामकीय शर्तें पूरी करने और जरूरी मंजूरियां हासिल करने पर निर्भर करेगी।

चर्चिल ब्रदर्स को किया जाएगा शामिल

चर्चिल ब्रदर्स को जमशेदपुर एफसी की जगह शामिल किया जाना है। आईएसएल पारंपरिक राउंड-रॉबिन और होम-एंड-अवे प्रारूप में लौटेगा। लीग चरण के अंत में अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को शील्ड विजेता घोषित किया जाएगा।

वही टीम आईएसएल की आधिकारिक चैंपियन होगी और उसे एशियाई प्रतियोगिता में खेलने का स्थान भी मिलेगा। प्लेऑफ प्रारूप की भी वापसी होगी, जिसमें शीर्ष छह टीमें आईएसएल कप के लिए मुकाबला करेंगी। लीग में 13 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- ब्राजील-उरुग्वे के विरुद्ध खेलना होगा टर्निंग पाइंट: खालिद जमील

यह भी पढ़ें- 1594 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड डील, एंजो फर्नांडेज ने मैनचेस्‍टर सिटी से जुड़कर फुटबॉल जगत में मचाया कोहराम