विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्राजील-उरुग्वे के विरुद्ध खेलना होगा टर्निंग पाइंट: खालिद जमील

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:07 PM (IST)

जमील का मानना है कि इन मैच से भारत को अगले साल होने वाले एशिया कप क्वालीफायर की तैयारी में मदद मिलेगी।

कोच खालिद जमील

कोच खालिद जमील 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील का मानना है कि पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील और दो बार के विजेता उरुग्वे के विरुद्ध अपने घरेलू मैदान पर खेलना सपना सच होने जैसा है और यह भारतीय फुटबॉल के लिए प्‍वाइंट पाइंट साबित होगा।

जमील का मानना है कि इन मैच से भारत को अगले साल होने वाले एशिया कप क्वालीफायर की तैयारी में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम पहली बार ब्राजील के विरुद्ध खेलेंगे। हमें सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। हमें सिर्फ एक ही बात पर ध्यान देना चाहिए कि भारत को आगे बढ़ना ही होगा।

जमील ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य 2027 में एशिया कप के लिए क्वालीफाई करना है। उससे पहले हमारा सामना मजबूत टीमों से होगा। यह भारतीय फुटबॉल के लिए बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत इन मैचों से नया इतिहास रचेगा। अगर कोई नकारात्मक बातें करता है, तो उसे चुप रहना चाहिए। हमें प्रशंसकों के समर्थन की जरूरत है। मुझे लगता है कि अगर दर्शक भारत का शत प्रतिशत समर्थन करेंगे तो खिलाड़ी प्रेरित होंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जमील ने ब्राजील और उरुग्वे जैसी शीर्ष टीमों के साथ खेलने का महत्व के बारे में भी बात की।