'ब्राजील से मदद ले सकते हैं' विश्व कप विजेता काफू ने भारतीय फुटबॉल को दिया सफलता का मंत्र, सहयोग के लिए बढ़ाया हाथ
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर काफू ने भारतीय फुटबॉल को अपनी क्षमता पर विश्वास करने और खेल व शिक्षा में निवेश ...और पढ़ें

काफू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, मुंबई। ब्राजील के दिग्गज और पूर्व कप्तान काफू ने शनिवार को कहा कि भारत को फुटबाल के नक्शे पर अपनी निचली रैंकिंग के बारे में सोचने के बजाय अपनी क्षमता पर विश्वास करना चाहिए और आगे बढ़ने के लिए खेल तथा शिक्षा में निवेश करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि ब्राजील इस क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। काफू ने कहा कि दोनों देशों के बीच बेहतर संपर्क और सहयोग के जरिए भारत और ब्राजील इसे संभव बना सकते हैं।
भारत और ब्राजील के बीच होगी टक्कर
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जापान और चीन अतीत में पांच बार की विश्व कप विजेता ब्राजील से मदद ले चुके हैं। भारत और ब्राजील तीन अक्टूबर को कोलकाता में पहली बार एक-दूसरे के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेंगे।
काफू ने स्वीकार किया कि दोनों राष्ट्रीय टीमों के स्तर में अंतर हो सकता है, लेकिन भारत के लिए इस मुकाबले से सकारात्मक चीजें हासिल की जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ISL में फिर लौटेगा पुराना रोमांच, प्लेऑफ के साथ होम एंड अवे फॉर्मेट की वापसी; कब से खेला जाएगा टूर्नामेंट?
यह भी पढ़ें- ब्राजील-उरुग्वे के विरुद्ध खेलना होगा टर्निंग पाइंट: खालिद जमील
