FIFA World Cup 2026: सेनेगल ने इराक को हरा कायम रखी नॉकआउट की उम्मीद, ऐसा करने वाली बनी पहली अफ्रीकी टीम
सेनेगल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-आई मैच में इराक को 5-0 से हराकर नॉकआउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। ...और पढ़ें

सेनेगल ने हासिल की जीत
HighLights
सेनेगल ने इराक को 5-0 से हराकर नॉकआउट की उम्मीदें जिंदा रखीं
इराक 10 खिलाड़ियों से खेली, दूसरे हाफ में चार गोल खाए
सेनेगल इस वर्ल्ड कप में पांच गोल करने वाली पहली टीम बनी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सेनेगल ने शुक्रवार को टोरंटो में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप-2026 में ग्रुप-आई के मैच में इराक को 5-0 से मात देते हुए नॉकआउट दौर में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ये टीम अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही है, लेकिन अगले दौर में जाने के लिए इसे दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।
हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले दौर में जाएंगी। इसके अलावा सभी ग्रुप को मिलाकर तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमें भी नॉकआउट दौर में जाएंगी और सेनेगल उनमें से एक हो सकती है।
10 खिलाड़ियों से खेली इराक
सेनेगल ने मैच की तेज शुरुआत की और चौथे मिनट में ही गोल कर दिया। यहां टीम को कॉर्नर मिला। अब्दुलाये सेक ने गेंद को बॉक्स में भेजा और हबीब डिएरा के हैडर ने गेंद को नेट में डाल सेनेगल का खाता खोल दिया। इराक दबाव में थी और 13वें मिनट में उसकी परेशानियों में इजाफा हो गया। रेफरी ने इराक के रेबिन सुलाका को पेनाल्टी एरिया में सादियो माने को गिराने के कारण उन्हें रेड कार्ड दे दिया। यहां से इराक की टीम 10 खिलाड़ियों की हो गई थी।
यहां इराक की तारीफ करनी होगी कि उसने पहले हाफ में इसका असर नहीं पड़ने दिया और सेनेगल के तमाम प्रयासों को नाकाम करते हुए उसे दूसरा गोल नहीं करने दिया।
दूसरे हाफ में हो गई बेदम
हालांकि, इराक दूसरे हाफ में बेदम हो गई और उसने चार गोल खाते हुए सेनेगल को इस वर्ल्ड कप की पहली जीत दे दी। 56वें मिनट में सेनगेल ने दूसरा गोल किया। मिडफील्डर जिदान इकबाल के पास से गेंद गई जो लामिने कमारा के पास आई। कुछ देर अपने पास गेंद को रखने के बाद उन्होंने इस्माइल सार को गेंद दी जिन्होंने आसानी से उसे गोलपोस्ट में डाल दिया। तीन मिनट बाद पेपे गुये ने गोल कर सेनेगल को 3-0 से आगे कर दिया।
71वें मिनट में पेपे ने अपना दूसरा गोल भी कर डाला और यहां इराक की टीम पूरी तरह से बेबस नजर आने लगी थी। उसने सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं। 82वें मिनट में इलीमान नडिये ने एक और गोल कर सेनेगल के खाते में पांचवां गोल डाल दिया। इसी के साथ सेनेगल फीफा वर्ल्ड कप में पांच गोल करने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है।
खबरें और भी
अब सेनेगल को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा और दुआ करनी होगी कि वह तीसरे स्थान पर रहने वाली आठ सर्वेश्रेष्ठ टीमों में बनी रहे ताकि नॉकआउट दौर में जा सके।
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: हालैंड के बिना उतरी नॉर्वे को फ्रांस ने दी पटखनी, डेमबेले की ऐतिहासिक हैट्रिक ने किया कमाल
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: तुर्किए से हार के बाद भी अमेरिका ने किया टॉप, ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ खेलकर बनाई अगले दौर में जगह