Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: हालैंड के बिना उतरी नॉर्वे को फ्रांस ने दी पटखनी, डेमबेले की ऐतिहासिक हैट्रिक ने किया कमाल

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

    फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से मात दी, जिसमें ओसमाने डेमबेले ने ऐतिहासिक हैट्रिक लगाकर टीम को जीत दिलाई। मैच में हालैंड बेंच पर रहे और एमबापे को नॉर्वे ने ...और पढ़ें

    फ्रांस ने नॉर्वे को दी मात

    फ्रांस ने नॉर्वे को दी मात

    HighLights

    1. फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया, डेमबेले की हैट्रिक से जीत

    2. ओसमाने डेमबेले ने पहले हाफ में ऐतिहासिक हैट्रिक लगाकर रिकॉर्ड बनाया

    3. हालैंड बेंच पर रहे, एमबापे को नॉर्वे के डिफेंस ने बांधे रखा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस और नॉर्वे के बीच ग्रुप-आई का मैच दो दिग्गजों के बीच का मैच देखा जा रहा था। इसमें फ्रांस के किलियन एमबापे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड की टक्कर की उम्मीद थी जो देखने को नहीं मिली। फ्रांस इस मैच में 4-1 से नॉर्वे को मात देने में तो सफल रही, लेकिन फैंस निश्चित तौर पर दो स्टार खिलाड़ियों की जंग न देखकर निराश हुए।

    उम्मीद थी कि एमबापे अपना कमाल दिखाएंगे, लेकिन नॉर्वे ने उन्हें बांधे रखा। हालांकि, ओसमाने डेमबेले ने एमबापे की कमी को पूरा किया और ऐतिहासिक हैट्रिक लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट दौर में जगह बना चुकी है।

    पहले ही हाफ में दिखाया जादू

    मैच से पहले एमबापे और हालैंड के बीच की टक्कर का माहौल बन चुका था, लेकिन नॉर्वे के मैनेजर स्टेल सोलबाकेन ने 10 बदलाव किए जिसमें हालैंड को बेंच पर बिठाना शामिल था। इसके अलावा टीम एमबापे को रोकने की तैयारी करके आई थी जिसमें वह सफल रही। माहौल एमबापे का था और डेमबेले सिलेबस के बाहर के खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने पहले ही हाफ में हैट्रिक लगा कमाल कर दिया। डेमबेले ने पहला गोल सातवें मिनट में मारा। एमबापे ने गेंद अपने पास ली और मौका देखते हुए ही डेमबेले को दे दी। डेमबेले ने उसे नेट में डालने में कोई गलती नहीं की।

    20वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल भी कर दिया। इस बार डेमबेले ने अपनी स्किल्स दिखाईं और नॉर्वे के डिफेंस को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में भेजा। एक मिनट बाद नॉर्वे ने अपना खाता खोल लिया। थेलो आसगार्ड ने फ्रांस के डिफेंस की गलती का फायदा उठाते हुए अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। डेमबेले यहीं नहीं रुके। उन्होंने 32वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की। इस बार उन्होंने चार डिफेंडरों को छकाते हुए गोल किया।

    खबरें और भी

    दूसरे हाफ में नहीं हुए गोल

    पहले हाफ में जिस तरह से गोलों की बारिश हुई उससे उलट दूसरे हाफ में गोल नहीं हुए। नॉर्वे ने अपना चौथा गोल भी इंजुरी टाइम में किया। उसके लिए ये गोल डिजायर डाउ ने किया। डेमबेले शानदार खेल दिखा रहे थे, लेकिन 65वें मिनट में उन्हें बाहर भेज दिया गया। अगर वह होते तो संभवतः फ्रांस के खाते में कुछ और गोल आ सकते थे, लेकिन ये खिलाड़ी ऐतिहासिक हैट्रिक लगाते हुए अपना काम पहले ही कर चुका था।

    डेमबेले ने विश्व कप की दूसरी सबसे तेज हैट्रिक लगाई है। इसके अलावा ये 1994 के बाद पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने शुरुआती हाफ में ही तीन गोल किए हैं। इससे पहले रुस के ओलेग सालेंको ने 1994 वर्ल्ड कप में ऐसा किया था।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: तुर्किए से हार के बाद भी अमेरिका ने किया टॉप, ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ खेलकर बनाई अगले दौर में जगह

    यह भी पढ़ें- मियामी के मैदान में नेमार ने दिया विनी को भरोसा