Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: तुर्किए से हार के बाद भी अमेरिका ने किया टॉप, ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ खेलकर बनाई अगले दौर में जगह

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 12:09 PM (IST)

    संयुक्त मेजबान अमेरिका, तुर्किए से हारने के बावजूद अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर नॉकआउट दौर में पहुंच गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पैराग्वे से गोलरहित ड्र ...और पढ़ें

    तुर्किए ने ली जीत के साथ विदाई, ऑस्ट्रेलिया अगले दौर में

    तुर्किए ने ली जीत के साथ विदाई, ऑस्ट्रेलिया अगले दौर में

    HighLights

    1. अमेरिका तुर्किए से हारकर भी ग्रुप में शीर्ष पर रहा

    2. ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ खेलकर नॉकआउट दौर में प्रवेश किया

    3. तुर्किए ने जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई ली

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त मेजबान अमेरिका को लॉस एंजिलिस में खेले गए ग्रुप-डी के मैच में तुर्किए के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है। फिर भी ये टीम अपने ग्रुप में टॉप करते हुए नॉकआउट दौर में पहुंच गई है। वहीं इसी ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और पैराग्वे का मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रही।

    जीत के साथ ली विदाई

    तुर्किए पहले ही अगले दौर में जाने की रेस से बाहर हो गई थी। ये उसके लिए निराशाजनक था, लेकिन ये टीम जीत के साथ विदाई लेने में जरूर सफल रही है। तुर्किए ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की और इंजुरी टाइम में विजयी गोल किया। मैच का पहला गोल तीसरे मिनट में अमेरिका ने किया। सेबास्टियन बेरहाल्टर के कॉर्नर को ऑस्टन ट्रस्टी ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम को आगे कर दिया। हालांकि, सात मिनट बाद तुर्किए ने बराबरी का गोल कर दिया। आर्डा गुलेर ने उसके लिए ये गोल किया।

    31वें मिनट में बारिस अल्पेर यिलमाज के गोल के दम पर तुर्किए ने बढ़त ले ली और हाफ टाइम में वह 2-1 की बढ़त से साथ गई। दूसरे हाफ में आते ही मेजबान अमेरिका ने बराबरी का गोल कर दिया। 49वें मिनट में सेबास्टिन ने अपना नाम गोलशीट पर लिखवाया। यहां मैच काफी रोमांचक हो चुका था। 90 मिनट के समय में स्कोर बराबरी का रहा और फिर इंजुरी टाइम में कान अयहान ने गोल कर तुर्किए को विजयी विदाई दिलाई।

    ऑस्ट्रेलिया ने पूरा किया काम

    वहीं ऑस्ट्रेलिया को अगले दौर में जाने के लिए सिर्फ एक अंक चाहिए था जो उसने हासिल कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अनुशासित खेल दिखाया और तीसरी बार नॉकआउट दौर में जगह बनाई। पैराग्वे अभी रेस से बाहर नहीं हुई है। वह तीसरे स्थान पर है और अभी बाकी ग्रुप के मैचों का इंतजार करना होगा। ये टीम तीसरे स्थान की सर्वेश्रेष्ठ आठ टीमों में रहते हुए अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर सकती है।

    खबरें और भी

    दोनों टीमों ने इस मैच में काफी संघर्ष किया, लेकिन गोल नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया ने गेंद को ज्यादातर अपने पास ही रखा और मौके भी बनाए। क्रिस्टियान वोलपाटो और जैक्सन इरवाइन ने गोलकीपरों का अच्छा टेस्ट किया। जॉर्डन बोस दो बार बेहद करीब आकर गोल करने से चूक गए।

    वहीं पैराग्वे ज्यादा मौके नहीं बना सकी। वह जानती थी कि इस मैच में जीत उसे सीधे अगले दौर में पहुंचा सकती है। जूलियो इनसिसो ने शानदार अटैक किया, लेकिन उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से साथ नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें- मियामी के मैदान में नेमार ने दिया विनी को भरोसा

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: एमबापे और हालैंड का महामुकाबला, स्पेन के यमाल पर भी रहेगी नजर