विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026: जीत के पास पहुंचकर चुकी नीदरलैंड, आखिरी समय में जापान के कामदा ने बचाया ड्रॉ

Updated: Mon, 15 Jun 2026 07:10 AM (IST)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड और जापान के बीच डलास स्टेडियम में खेला गया मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

FIFA World Cup 2026: जीत के पास पहुंचकर चुकी नीदरलैंड

FIFA World Cup 2026: जीत के पास पहुंचकर चुकी नीदरलैंड

HighLights

  1. नीदरलैंड-जापान मैच ड्रॉ पर हुआ समाप्त

  2. दो बार पिछड़ने के बाद जापान ने नीदरलैंड को 2-2 से रोका

  3. दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। FIFA World Cup 2026 Netherlands vs Japan Highlights: डलास स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मैच नीदरलैंड और जापान के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेला गया ये हाई-वोल्टेज मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा।

डच टीम ने दो बार मैच में लीड बनाकर जीत की तरफ कदम बढ़ाए थे, लेकिन जापान के इरादे कुछ औप थे। दोनों बार पिछड़ने के बाद उन्होंने पलटवार करते हुए मैच से एक 1 अंक चुरा लिया। जापान के लिए 88वें मिनट में दाइची कामदा संकटमोचक बने, जिनका गोल मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

पहले हाफ तक 0-0 की बराबरी पर रही टीमें नीदरलैंड बनाम जापान के इस मैच में शुरुआत से ही नीदरलैंड ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा और आक्रामक रुख अपनाया। डोनियल मालेन को गोल करने के लिए दो सुनहरे मौके मिले, लेकिन जापान के गोलकीपर जियोन सुजुकी ने शानदार तरीके से बचाव किया और नीदरलैंड को बढ़त नहीं लेने का मौका दिया। उन्होंने काउंटर-अटैक पर भरोसा दिखाया। पहले 45 मिनट में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई और हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा।

दूसरे हाफ में डच टीम ने बनाई लीड

दूसरे हाफ की शुरुआत के 5 मिनट बाद नीदरलैंड ने 1-0 की बढ़त हासिल की। टीम के लिए 50वें मिनट में रयान ग्रावेनबेर्ख की फ्री-किक पर कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने शानदार हेडर लगाकर टीम को लीड दिलाई। 

जापान का पलटवार

0-1 से पिछड़ने के बाद जापान की टीम ने ज्यादा देर इंतजार नहीं किया। 7 मिनट बाद यानी 57वें मिनट में ताकेफुसा कुबो ने बॉक्स के अंदर एक जादुई मूव बनाया और गेंद केइतो नाकामुरा की तरफ बढ़ा दी। नाकामुरा ने बिना कोई गलती मौके का फायदा उठाया और गेंद को सीधे नेटपोस्ट में पहुंचाया और इस तरह स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

समरविल का 'कर्लिंग मैजिक'

जापान के पलटवार के बाद नीदरलैंड ने 7 मिनट बाद फिर बढ़त हासिल की। 64वें मिनट में रयान ग्रावेनबेर्ख ने अपना दूसरा असिस्ट दर्ज कराया। उनके पास पर क्रिसेंसियो समरविल ने बॉक्स के बाहर से शानदार कर्लिंग शॉट लगाया, जिसे रोकने से जापानी गोलकीपर चूक गए। इस गोल के साथ नीदरलैंड ने 2-1 से बढ़त बना ली।

कामदा ने आखिरी समय में पलटी बाजी

मैच जब खत्म होने वाला था और डच खेमा जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था, तभी 88वें मिनट में जापान को एक कॉर्नर मिला। कॉर्नर किक पर कोकी ओगावा के शॉट के बाद गेंद दाइची कामदा के पास पहुंची। कामदा ने तुरंत शॉट लगाया, जो डच डिफेंडर से टकराकर होते हुए गोलपोस्ट के अंदर चली गई।

इस गोल ने जापान को 2-2 से बराबरी दिला दी। इंजरी टाइम में दोनों ही टीमों ने विनिंग गोल के लिए कोशिश की, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली और मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा। इस ड्रॉ के साथ नीदरलैंड और जापान ने 1-1 अंक हासिल किया।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: दोबारा दुनिया जीतने के अभियान की शुरुआत करेगा स्पेन, सामने है उलटफेर करने वाली केप वेर्डे

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: जर्सी पर सात सितारों के बिना उतरेगा मिस्र, फीफा के इस नियम ने लगाई रोक