FIFA World Cup 2026: जर्सी पर सात सितारों के बिना उतरेगा मिस्र, फीफा के इस नियम ने लगाई रोक
मिस्र की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अपनी जर्सी पर अफ्रीका कप आफ नेशंस के सात सितारे प्रदर्शित नहीं करेगी। फीफा के नियम उसे ऐसा करने से रोक रहे हैं।

मिस्र की जर्सी पर नहीं होंगे सात सितारे
HighLights
मिस्र की जर्सी पर नहीं दिखेंगे AFCON के सितारे
फीफा विश्व कप 2026 के लिए लागू हुए सख्त नियम
केवल विश्व कप जीत के सितारे ही होंगे मान्य
न्यू जर्सी (अमेरिका), एएनआई: मिस्र की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अपनी जर्सी पर अफ्रीका कप आफ नेशंस (अफकान) खिताबों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात सितारे प्रदर्शित नहीं करेगा। इसकी पुष्टि मिस्र फुटबाल संघ (ईएफए) ने की है।
मिस्र की राष्ट्रीय टीम अपनी जर्सी पर टीम के प्रतीक चिन्ह के ऊपर सात सितारे लगाती है, जो उसके रिकॉर्ड सात अफकान खिताबों की याद दिलाते हैं। हालांकि, विश्व कप के लिए फीफा के नियमों के अनुसार राष्ट्रीय टीमें केवल विश्व कप जीत का प्रतिनिधित्व करने वाले सितारे ही जर्सी पर प्रदर्शित कर सकती हैं।
फीफा ने दिलाई याद
रिपोर्ट के अनुसार, फीफा ने इस संबंध में मिस्र की टीम को पहले ही याद दिलाया था। ईएफए के मीडिया अधिकारी मोहम्मद मोराद थाबेट ने बताया कि टूर्नामेंट शुरू होने से कई महीने पहले ही इस मामले का समाधान कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि करीब चार महीने पहले फीफा ने फुटबॉल संघ को सूचित किया था कि विश्व कप मैचों के दौरान राष्ट्रीय टीम की जर्सी पर अफकान के सितारे प्रदर्शित नहीं किए जा सकते।यह केवल एक नियमित प्रक्रिया थी और टीम ने पहले से ही इसकी तैयारी कर ली थी।
स्वंय करते हैं फैसला
हालांकि सामान्य तौर पर राष्ट्रीय फुटबॉल संघ अपनी जर्सी पर सितारों के उपयोग का फैसला स्वयं कर सकते हैं, लेकिन विश्व कप के दौरान फीफा के नियम अधिक सख्त होते हैं। इन नियमों के तहत केवल विश्व कप जीत का प्रतिनिधित्व करने वाले सितारे ही जर्सी पर लगाए जा सकते हैं।

