Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका और कनाडा ने रचा इतिहास, बड़ी जीत के साथ अंतिम-32 में मोरक्को

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 09:29 PM (IST)

    फीफा विश्व कप में बुधवार की रात ऐतिहासिक रही। दक्षिण अफ्रीका और कनाडा जैसे देशों ने जहां पहली बार विश्व कप के नाकआउट में जगह बनाई। ...और पढ़ें

    फीफा विश्‍व कप

    फीफा विश्‍व कप

    HighLights

    1. दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार नॉकआउट में पहुंची दक्षिण अफ्रीका

    2. स्विट्जरलैंड से हारकर भी पहली बार नॉकआउट खेलेगा कनाडा

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप में बुधवार की रात ऐतिहासिक रही। दक्षिण अफ्रीका और कनाडा जैसे देशों ने जहां पहली बार विश्व कप के नाकआउट में जगह बनाई। वहीं मोरक्को ने पिछले विश्व कप के प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर से फीफा विश्व कप के नाकआउट चरण में एंट्री ली।

    दक्षिण अफ्रीका ने अपने आखिरी लीग मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया जबकि कनाडा की टीम स्विट्जरलैंड के हाथों 2-1 से हारकर भी आगे बढ़ गई। मोरक्को की टीम स्काटलैंड के विरुद्ध ब्राजील की जीत के साथ ही अंतिम-32 में पहुंच जाती लेकिन जरा भी ढिलाई ना बरतते हुए वो हैती को 4-2 से पीटकर आगे बढ़े।

    द अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत

    विश्व कप के इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम नाकआउट खेलेगी। बुधवार रात दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर उन्होंने ग्रुप ए में दूसरे नंबर का स्थान हासिल करते हुए अंतिम-32 में जगह भी बना ली। दक्षिण अफ्रीका के लिए थपेलो मसेका ने 63वें मिनट में मैच का इकलौता गोल किया। उन्होंने इस मैच में पांच शाट लगाए और अंतत: दक्षिण अफ्रीका की जीत के नायक बने।

    दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप की शुरुआत मेक्सिको के विरुद्ध 2-0 की हार के साथ की थी। बाद में उन्होंने चेक गणराज्य के विरुद्ध 1-1 से ड्रा खेला। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम 1998, 2002 और 2010 में ग्रुप चरण से बाहर हो चुकी है।

    खबरें और भी

    हारकर आगे बढ़ा कनाडा

    रुबेन वर्गास (46वां मिनट) और जोहान मंजांबी (57वां मिनट) के गोलों की मदद से स्विट्जरलैंड ने सह-मेजबान कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया हालांक इस हार के बावजूद कनाडा ने इतिहास में पहली बार फीफा विश्व कप के नाकआउट में जगह बना ली। कनाडा के लिए प्रामिस डेविड ने 76वें मिनट में गोल किया।

    अगर कनाडा की टीम ये मैच जीत जाती या मुकाबला ड्रा हो जाता तो वह अपना नाकआउट मैच वेंकुवर में खेलते लेकिन अब उन्हें अपनी धरती से दूर, कैलिफोर्निया जाना होगा। यहां कनाडा की टीम रविवार की देर रात साउथ अफ्रीका का सामना करेगी ये टीम दक्षिण कोरिया को हराकर ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रही।

    नंबर दो बना मोरक्को

    अटलांटा में खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में स्थानापन्न खिलाड़ी सोफियाने रहीमी और जेसिमे यासिन ने बेंच से आते हुए मोरक्को को हैती पर बड़ी जीत दिलाई। पिछले विश्व कप के दौरान सेमी फाइनल तक पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना मोरक्को 52 साल में पहली बार विश्व कप खेल रहे हैती से मैच में दो बार पिछड़ा लेकिन रहीमी ने 78वें मिनट में गोल मारकर अपनी टीम को 3-2 से आगे किया जबकि यासिन ने 89वें मिनट में हैती की रही-सही उम्मीद भी खत्म कर दी।

    इससे पहले हैती ने मैच के 10वें मिनट में ही बढ़त ले ली, उन्हें ये बढ़त मोरक्को के गोलकीपर यासिन बोनू ने आत्मघाती गोल करके दिलाई। मोरक्को के कप्तान अशरफ हकीमी ने 39वें मिनट में मोरक्को को वापसी कराई लेकिन विल्सन इसिडोर ने 43वें मिनट में फिर से हैती को आगे कर दिया। मैच के पहले हाफ के अतिरिक्त समय 45प्लस1 में इस्माइल साइबरी ने मोरक्को के लिए बराबरी का गोल किया।